महाराष्ट्र में NCP को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में NCP को बड़ा झटका

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले NCP को बड़ा झटकालग गया है। दरअसल शिवाजी के वंशज और NCP सांसद उदयनराजे BJP में शामिल होंगे।

महाराष्ट्र के सातारा से एनसीपी सांसद उदयनराजे भोसले ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में लगभग आधी रात को उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। उदयनराजे को खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस पुणे से दिल्ली लेकर आए। उदयनराजे भोसले आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

उदयनराजे के इस फैसले से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार को बड़ा झटका लगा है।छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज से ताल्लुक रखने वाले उदयनराजे ने शुक्रवार को ट्विटर के जरिए घोषणा कर थी कि वे बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकात पाटिल की मौजूदगी में वे बीजेपी में शामिल होंगे।

Leave a comment