कोहली और द्रविड़ के साथ विवाद...विश्व कप की हार...बर्खास्तगी के पीछे ये है कारण

कोहली और द्रविड़ के साथ विवाद...विश्व कप की हार...बर्खास्तगी के पीछे ये है कारण

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया की करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट में हलचल मची है। बीसीसीआई द्वारा चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयनकर्ता समिति को बर्खास्त कर दिया गया है। पिछले कुछ वक्त में टीम इंडिया अपने प्रदर्शन के कारण तो चर्चाओं में रही,लेकिन साथ ही साथ विवाद भी उसके साथ-साथ चले और इनमें चयनकर्ता समिति हमेशा केंद्र में रही। ऐसे ही कुछ मसलों के बारे में आज हम आपको बताने वाले है।

1.विराट कोहली से विवाद

चेतन शर्मा की अगुवाई वाली कमेटी का पहला बड़ा विवाद पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ ही हुआ। जब विराट ने टी20 विश्व कप से पहले टी20 की कप्तानी छोड़ी थी, उसके बाद उनसे वनडे की कप्तानी ले ली गई। बाद में विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी। इस दौरान दोनों ओर से बयानबाजी की गई, कोहली और चयनकर्ताओं के बयान में काफी अंतर भी दिखा।

2. राहुल द्रविड़ की नाराज़गी

बता दें कि हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ भी चयनकर्ता समिति का विवाद हुआ था। यह विवाद प्रैक्टिस सेशन में चयनकर्ताओं के दखल को लेकर था। दावा है कि कुछ चयनकर्ता प्रैक्टिस सेशन में आते थे इस बारे में टीम मैनेजमेंट की ओर से आपत्ति जताई गई थी। इस बीच आईपीएल 2022 के दौरान राहुल द्रविड़ और चेतन शर्मा के बीच विवाद भी हुआ था।

3. कप्तान ही कप्तान

बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि चयनकर्ताओं ने जिस तरह 2021 के वर्ल्ड कप से 2022 के वर्ल्ड कप के बीच कई कप्तानों को बदला उससे सही संदेश नहीं गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक कप्तान बदले गए। ऐसे में जो कन्फ्यूजन पैदा होना लाजिमी था, साथ ही वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर जिस तरह चीज़ें बिगड़ती चली गई वहां से भी मुश्किलें बढ़ीं।

Leave a comment