Big Boss 18 Contestents: शिल्पा शिरोडकर के बारे में ये क्या बोल गए रजत दलाल, अब होगा बड़ा बवाल!

Big Boss 18 Contestents: शिल्पा शिरोडकर के बारे में ये क्या बोल गए रजत दलाल, अब होगा बड़ा बवाल!

Rajat Dalal Comments On Shilpa Shriodkar: बिग बॉस 18 की खत्म हो चुका है। इस बार बिग बॉस वीनर का खिताब करण वीर मेहरा ने अपने नाम किया है। अब शो खत्म होने के बाद रजत लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। साथ ही वह बाकी कंटेस्टेंट्स को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। अब रजत दलाल ने एल्विश यादव के पॉडकास्ट में ऐसी बातें कह दी है, जिसे सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। 

रजत ने पहले शिल्पा  शिरोडकर को लेकर कहा कि, आप इंडस्ट्री में कितने साल से हो, मुझे रत्ती भऱ फर्क नहीं पड़ता। मैंने नीच आदमी बहुत देखे हैं लेकिन, आप( शिल्पा  शिरोडकर ) जैसे नीच आदमी को कभी नहीं देखा। वैसे शो के दौरान भी रजत का शिल्पा के साथ अच्छा बॉन्ड नहीं था। 

अन्य कंटेसटेंट्स को लेकर क्या बोले? 

रजत दलाल ने आगे विवियन को लेकर कहा कि देखो काम की बात हैं, भाई को हॉलीवुड से बहुत ऑफर आ रहे हैं। ड्राइवर का, बॉय का, मुझे बहुत लोग पूछ रहे हैं। भाई विवियन दिख नहीं रहे हैं। इतना ही नहीं शो में ईशा सिंह को अपनी बहन बोलने वाले रजत ने अब एक्ट्रेस को लेकर कहा कि लोग ऐसी लड़कियों से इसलिए शादी करते हैं, ताकी नौकरानी की जरूरत ना पड़े।

बर्तन धो देती हैं ना। अब रजत के इन स्टेटमेंट्स पर विवियन, शिल्पा और ईशा क्या रिप्लाई करते हैं, यह देखना होगा। हालांकि, यह ताया माना जा रहा है कि विवाद आगे बढ़ सकता है। 

करणीवर मेहरा पर क्या बोले?

एलविश अपने पोडकॉस्ट में रजत दलाल से पूछते हैं कि  जब मुनव्वर फारुखी, एमपी स्टेन जैसे दिग्गज विवियन डीसेना का समर्थन कर रहे थे और एलविश आर्मी रजत दलाल को सपोर्ट कर रही थी, तब करणवीर मेहरा कैसे जीत गए? इस पर रजत दलाल ने कहा कि वह सॉफ्टवेयर था जो करण वीर मेहरा को सपोर्ट कर रहा था। वह आदमी इनता बुड्ढा है ना, इसकी उम्र और ओटीपी दोनों बराबर हैं।     

Leave a comment