UP: किसानों को क्या नहीं कहा? आंदोलनजीवी, गुंडे, आतंकवादी, देशद्रोही, प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

UP: किसानों को क्या नहीं कहा? आंदोलनजीवी, गुंडे, आतंकवादी, देशद्रोही,  प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

लखनऊ:  पीएम मोदी ने कृषि कानून को रद्द कर किसानों को बड़ी राहत दी है। वहीं अब सियासी सग्राम भी शुरु हो गया है। इसके लेकर प्रियंका गांधी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि वह इसे क्यों कर रहा है?  क्या देश यह नहीं समझ रहा है कि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और उन्हें लगा होगा कि स्थिति ठीक नहीं है। वे सर्वेक्षणों में देख सकते हैं कि स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए, वे चुनाव से पहले माफी मांगने आए हैं।

लखनऊ में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार के नेताओं ने किसानों को क्या नहीं कहा? 'आंदोलनजीवी', गुंडे, आतंकवादी, देशद्रोही - इन सबको किसने बुलाया?उन्होंने कहा कि  जब यह सब कहा जा रहा था तो पीएम चुप क्यों थे? उन्होंने स्वयं 'आंदोलनजीवी' शब्द का उच्चारण किया। जब किसान मारे जा रहे थे, डंडों का इस्तेमाल किया जा रहा था और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा था - यह कौन कर रहा था? आपकी सरकार। आज आप कहते हैं कि कानून निरस्त कर दिए जाएंगे। हम आप पर कैसे भरोसा करेंगे? मुझे खुशी है कि सरकार समझ गई कि इस देश में किसानों से बड़ा कोई नहीं है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने राष्ट्र को संबोधित किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने  किसान आंदोलन को लेकर बड़ा ऐलान भी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमने तीनों कृषि कानून को निरस्त करने का फ़ैसला किया है। आपदा के समय ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को आसानी से मुआवज़ा मिल सकें इसके लिए पूराने नियम बदले हैं। बीते 4 सालों में एक लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा का मुआवज़ा हमारे किसानों को मिला है।

Leave a comment