Search KhabarFast

Press ESC to close

Pawan Singh Controversy: फिर छलका पवन सिंह की पत्नी का दर्द, बोलीं- मुझे तलाक नहीं पति चाहिए

Pawan Singh Controversy: फिर छलका पवन सिंह की पत्नी का दर्द, बोलीं- मुझे तलाक नहीं पति चाहिए

Pawan Singh Controversy: भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने गुहार लगाई कि उनके पति को वापस कर दिया जाए। वहीं इससे पहले ज्योति ने एक भावुक चिट्ठी लिखी, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया। बता दें कि दोनों का रिश्ता काफी समय से विवादों में चल रहा है। वहीं, शो राइज एंड फॉल के हालिया एपिसोड में पवन सिंह ने कहा कि उसने ज्योति से इसलिए शादी की थी क्योंकि उसके ऊपर फैमली का दबाव था। इस वजह से वह तलाक लेना चाहते हैं।

ज्योति ने सुनाया अपना दर्द

वहीं, दूसरी तरफ ज्योति ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पवन सिंह उनसे न तो बात करते हैं और न ही मिलते हैं, इसलिए अब उनके पास आत्मदाह के अलावा कोई ऑप्शन नहीं है। एक इंटरव्यू में ज्योति ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह मुझे तलाक देते हैं तो मैं उनसे आधी प्रॉपर्टी मांग सकती हूं, लेकिन मुझे पैसों का लालच नहीं है, मुझे बस अपना पति वापस चाहिए। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं बस एक बार उनसे मिलकर बात करना चाहती हूं। ज्योति ने बताया कि पवन सिंह की टीम उन्हें अपने ही पति से मिलने नहीं देती है।

ज्योति ने चिट्ठी में कही थी ये बात


इससे पहले ज्योति सिंह ने एक लेटर लिखा था जिसमें उन्होंने आत्मदाह करने की बात कही थी। पत्र में उन्होंने यह तक लिखा कि “अब मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा है।” ज्योति सिंह का ये पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद भोजपुरी सिनेमा और राजनीति दोनों गलियारों में हलचल तेज हो गई।

चिट्ठी में अपने दिल का दर्द खोलते हुए ज्योति ने लिखा था कि दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है, जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है? मेरे माता-पिता की इज्जत से खेलने का काम हो रहा है। अगर मैं आपके लायक नहीं थी तो मुझे शुरुआत में ही छोड़ देते, झूठा आश्वासन क्यों दिया? आपने मुझे लोकसभा चुनाव में साथ लाकर उस स्थिति में खड़ा कर दिया है जहां से अब मुझे आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं नजर आ रहा है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bollywood News: रुबीना-हिना की टिप्पणियों पर आसिम रियाज का पलटवार, बोले- ‘टीवी इंडस्ट्री के आंटी और अंकल’

Asim Riaz: रियलिटी शो में अपने व्यवहार को लेकर टीवी अभिनेत्रियों रुबीना दिलाइक और हिना खान की हालिया टिप्पणियों पर आसिम रियाज ने प्रतिक्रिया दी है। यह मामला उस पॉडकास्ट बातचीत के कुछ हफ्तों बाद सामने आया है, जिसमें रुबीना और हिना ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के दौरान आसिम के कथित व्यवहार को लेकर चर्चा की थी।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे सोनू सूद, बोले - हम सिर्फ लोगों के साथ रहना, उनकी मदद...

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी।

सैफ अली खान से अमिताभ बच्चन का क्या है रिश्ता? KBC में बिग बी ने खुद किया खुलासा

Entertainment News: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सैफ अली खान और अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच हुई हल्की-फुल्की बातचीत ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, बिग बी ने सैफ के साथ अपने एक कम चर्चित पारिवारिक रिश्ते का खुलासा किया, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast