अनार के छिलकों से होते हैं कई चमत्कारी फायदे, इस तरह करें सेवन

अनार के छिलकों से होते हैं कई चमत्कारी फायदे, इस तरह करें सेवन

नई दिल्ली: दुनिया भर में कई तरह के फल पाए जाते है, जिनके अपने अलग-अलग फायदे है। इन ही फलों में एक अनार जिसके कई तरह के फायदे होते है। आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि लोग अनार खाने के बाद उसके छिलके को फेंक देते है। लेकिन क्या आप जानते है कि अनार के छिलके भी बहुत फायदेमंद होते है। इसके छिलके का इस्तेमाल कई बीमारियों से लड़ने के लिए किया जाता है। इसके अलावा झुरिंयों, मुहांसों और पिंपल्स से भी छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

अनार के छिलकों के फायदे

ह्दय के लिए फायदेमंद

बता दें कि, अनार के छिलकों में मेथनॉल अर्क में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है जो बेड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। इससे आपको ह्दय संबंधी परेशानियां नहीं होती है।

मूंह की बदबू को दूर करता है

अनार के छिलके में पॉलीफेनोलिक फ्लेवोनाइड्स पाए जाते है जिसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते है। इसकी वजह से मुंह में फैले कीटाणुओं को खत्म करने में मदद मलती है। अगर मुंह के दुर्गध की समस्या से परेशान है तो अनार के छिलके का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर की तरह कर सकती है। इसके लिए आपको अनार के छिलके को सुखाकर पेस्ट बना लें. सुबह एक एक चम्मच अनार के पाउडर को एक ग्लास पानी में मिलाकर पिए।

झुर्रियों को करे कम

इसके साथ ही आप अनार के छिलके का इस्तेमाल झुर्रियां और फाइन लाइंस कम करने के लिए कर सकते है। इसके लिए आपको गुलाब जल में अनार के छिलके का पउडर को अच्छे से मिलाना है। इस पेस्ट को सुखने तक चेहरे पर लगाएं रखे। इसके बाद पानी से धो ले। 

अनार के छिलकों  का पाउडर कैसे बनाएं ?

1. छिलकों को अंदर की झिल्लियों के साथ एक बर्तन में डालें।

2. इन्हें 350 डिग्री पर 20 मिनट के लिए ओवन में बैक करें।

3. छिलकों के सूख जाने के बाद उन्हें एक महीन पाउडर बना दें।

4. आपका पाउडर बनकर तैयार है।

Leave a comment