Search KhabarFast

Press ESC to close

BCCI ने किया WPL का शेड्यूल जारी, जानें ओपनिंग मैच में कौन किसे देगा टक्कर

BCCI ने किया WPL का शेड्यूल जारी, जानें ओपनिंग मैच में कौन किसे देगा टक्कर

WPL 2026 Schedule: महिला प्रीमियर लीग (WPL) को लेकर BCCI ने साल 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया। डब्ल्यूपीएल का चौथा सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा। ये मैच नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे। सीजन की शुरुआत नवी मुंबई में होगा, जहां मुंबई इंडियंस (MI) की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगी। 9 से 17 जनवरी तक चलने वाले नवी मुंबई लेग में कुल 11 मैच का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद इस लीग वडोदरा शिफ्ट किया जाएगा, जहां जहां प्लेऑफ समेत बाकी 11 मैच खेले जाएंगे। वडोदरा लेग में पहला मैच गुजरात जायंट्स (GG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस का मुकाबला होगा, जो 2025 के फाइनल का रीमैच होगा।

कब तक चलेगा ये मैच

वहीं, ये लीग मैच 1 फरवरी, 2026 तक जारी रहेंगे, जिसके बाद एक दिन का ब्रेक दिया जाएगा। एलिमिनेटर 3 फरवरी और फाइनल 5 फरवरी को होगा। टेबल टॉपर टीम सीधे फाइनल में जाएगी, जहां उसका सामना एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा। एलिमिनेटर मैच टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस ने बनाई अपनी जगह

वहीं, मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल की डिफेंडिंग चैम्पियन है और अब तक खेले गए तीन सीजन में दो खिताब जीत चुकी है। एक मौके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता, दिल्ली कैपिटल्स तीनों ही सीजन में रनर-अप रही। गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स (UPW) अब तक एक भी बार फाइनल तक नहीं पहुंची। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs WI: वेस्टइंडीज को हराने के बाद अभिषेक शर्मा ने खोला राज, बताया कैसे बनाई जीत की रणनीति

IND vs WI 3rd T20 Highlights: मध्य प्रदेश के इंदौर में पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया। साथ ही सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। तीसरे टी20 मैच में 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 209/7 पर रोक दिया। अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट और नमन धीर ने दो विकेट लेकर मेजबान टीम को सीरीज में बढ़त दिलाई।

Ravindra Jadeja Century: रणजी ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा का शतक, 205 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड दौरे के लिए ठोकी दावेदारी

Ravindra Jadeja Century:रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए सीजन में भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है। सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए जडेजा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जड़कर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया। जडेजा की इस पारी ने सौराष्ट्र को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। आगामी न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनके इस प्रदर्शन को अच्छी

विराट कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने पर चौंकाने वाला खुलासा! पूर्व क्रिकेटर का सिलेक्शन कमेटी पर गंभीर आरोप

Wasim Jafar On Virat Test Retirement:भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। विराट कोहली के संन्यास को लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने बड़ा बयान दिया है। जाफर का मानना है कि विराट कोहली टीम प्रबंधन और चयन समिति के रवैये से खुश नहीं थे। उन्होंने यह भी कहा कि विराट में अभी काफी

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast