Search KhabarFast

Press ESC to close

रग्बी की तर्ज पर क्रिकेट में आया ब्रोंको टेस्ट, इस टेस्ट को पास करने पर ही मिलेगी टीम इंडिया में जगह

रग्बी की तर्ज पर क्रिकेट में आया ब्रोंको टेस्ट, इस टेस्ट को पास करने पर ही मिलेगी टीम इंडिया में जगह

Bronco Testभारतीय तेज गेंदबाजों की फिटनेस को और बेहतर करने के लिएभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नया ब्रोंको टेस्ट लागू किया है। यह टेस्ट रग्बी से प्रेरित है और खिलाड़ियों की एरोबिक क्षमता, सहनशक्ति और रनिंग स्टैमिना को परखता है।

क्या है ब्रोंको टेस्ट

इसमें खिलाड़ी को 20मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की शटल रन एक सेट के रूप में पूरी करनी होती है।एक खिलाड़ी को बिना रुके पांच सेट (कुल 1200मीटर) 6मिनट के अंदर पूरे करने होते हैं। यह टेस्ट खास तौर पर तेज गेंदबाजों के लिए बनाया गया है ताकि वे जिम में ज्यादा समय बिताने के बजाय मैदान पर दौड़ने पर ध्यान दें। यह टेस्ट भारतीय टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स के सुझाव पर शुरू किया गया, जिसे हेड कोच गौतम गंभीर ने भी समर्थन दिया।

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में कई तेज गेंदबाजों (जैसे आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा) की फिटनेस में कमी देखी गई, केवल मोहम्मद सिराज ही सभी पांच टेस्ट खेल पाए। इस कारण BCCI ने यह कदम उठाया। कुछ शीर्ष खिलाड़ियों ने बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इस टेस्ट को देना शुरू कर दिया है।

अन्य फिटनेस टेस्ट भी जरूरी

यो-यो टेस्ट और 2 किलोमीटर टाइम ट्रायल के अतिरिक्त है। यो-यो टेस्ट में 20मीटर की दूरी पर बढ़ती गति के साथ दौड़ना होता है, जिसमें हर 40 मीटर के बाद 10सेकंड का ब्रेक मिलता है। न्यूनतम स्तर 17.1 है। 2 किलोमीटर टाइम ट्रायल में तेज गेंदबाजों के लिए 8मिनट 15सेकंड और बल्लेबाजों, विकेटकीपरों व स्पिनरों के लिए 8 मिनट 30 सेकंड का समय निर्धारित है।

ब्रोंको टेस्ट से क्या होगा फायदा

इस टेस्ट का लक्ष्य तेज गेंदबाजों की सहनशक्ति और मैदान पर लंबे समय तक प्रदर्शन करने की क्षमता को बढ़ाना है, ताकि वे लंबी सीरीज और अंतरराष्ट्रीय मैचों की शारीरिक मांगों को पूरा कर सकें। BCCI का मानना है कि तेज गेंदबाज जिम में ज्यादा समय बिताने के बजाय दौड़ने पर ध्यान दें, जिससे उनकी मैदान पर फिटनेस बेहतर होगी। यह नया नियम भारतीय क्रिकेटरों, विशेषकर तेज गेंदबाजों, के लिए फिटनेस के उच्च मानकों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टी20 टीम में बड़ा बदलाव तय, ये खिलाड़ी बन सकते हैं नए कप्तान

भारतीय टी20 क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की जगह अब श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

ICC On Pink Ball Trail For Test:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी की सोमवार को अहमदाबाद में मीटिंग हुई। इस दौरान कई फैसले लिए गए। बैठक में खिलाड़ियों, कोचों और मैच अधिकारी से संबंधित नियमों में बदलाव के साथ-साथ क्रिकेट में पिंक बॉल के उपयोग के ट्रायल को भी मंजूरी दे दी गई है।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्रिकेट मैचों के शेड्यूल का ऐलान, 4 साल बाद देखने को मिलेगा ऐसा नजारा

India Tour Of NewZealand:आईपीएल खत्म होने के बाद एक बार फिर टीम इंडिया एक्टिव होने जा रही है। ब्लू जर्सी में भारतीय टीम मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आएगी। इस साल अक्टूबर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है। जहां उसे 40 दिन में 12 मैच खेलने हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast