WPL का ऑक्शन करना BCCI के लिए बना चुनौती, जानें क्या है वजह

WPL का ऑक्शन करना BCCI के लिए बना चुनौती, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली: अक्सर ऐसा कहा जाता है कि शादी करके इंसान हंसता है।लेकिन भारतीय क्रिकेट को चलाने वाली बीसीसीआई शादी के चक्कर में फंसी हुई नजर आ रही है। दरअसल डब्ल्यू पि एल टीमों के मालिकाना हक फाइनल होने के बाद अब खिलाड़ियों की खरीदारी यानी कि ऑक्शन की बारी है। बीसीसीआई को इसका इंतजार करना है कि यह ऑप्शन कहां होगा, कब होगा और किस शहर में किस होटल में किया जाएगा।लेकिन जब बीसीसीआई इसके लिए शहर ढूंढने निकली तो समस्या होटल को लेकर खड़ी हो गई।

बता दे कि ऑक्शन के लिए बीसीसीआई को होटल नहीं मिल रहा है। वुमंस प्रीमियर लीग यानी कि डब्ल्यू पि एल का ऑप्शन पहले फरवरी के पहले हफ्ते में होना था। लेकिन अब इसे टालकर लीग टी20 के चलते होगा। जानकारी के मुताबिक ऐसा इंटरनेशनल लीग टी-20 के चलते होगा।दरअसल वूमेंस प्रीमियर लीग में खेलने वाली 5 टीमों में से 4 टीमें रिलायंस मुंबई इंडियंस अमीरात, कापरी ग्लोबल शापजहा वॉरियर्स,अडानी ग्रुप ऑफ गल्फ जायन्ट्स और दिल्ली कैपिटल्स की दुबई कैपिटल्स- इस वक्त ILT20 में व्यस्त है।ILT20 के प्लेऑफ मुकाबले 8 फरवरी से खेले जाने हैं, जबकि इसका फाइनल 12 फरवरी को होगा।

मुंबई, दिल्ली या अहमदाबाद.. कहां होगा ऑक्शन?

BCCI को हालांकि अभी नई फ्रेंचाइजियों को ऑक्शन की तारीख के बारे में बताना है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड फ्रेंचाइजियों के निवेदन पर गौर करेगा उस अनुसार ऑक्शन की तारीख तय करेगा। संभवत: ऑक्शन 13 फरवरी को हो सकती है। ऑक्शन की वेन्यू भी अभी फाइनल नहीं है। लेकिन ये मुंबई, दिल्ली या अहमदाबाद में से कहीं हो सकता है।

Leave a comment