Search KhabarFast

Press ESC to close

Mustafizur Controversy: बांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाई रोक, भारत के साथ क्रिकेट संबंधों में बढ़ा तनाव

Mustafizur Controversy:  बांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाई रोक, भारत के साथ क्रिकेट संबंधों में बढ़ा तनाव

Mustafizur Controversy: क्रिकेट जगत में उस समय हड़कंप मच गया, जब बांग्लादेश सरकार ने देशभर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने का फैसला किया। यह अभूतपूर्व कदम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और बांग्लादेश के बीच पैदा हुए कूटनीतिक और खेल विवाद के बाद उठाया गया है। विवाद की जड़ है बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से बाहर करने का फैसला।

बांग्लादेश की जनता में नाराजगी

मुस्तफिजुर रहमान IPL के अनुभवी खिलाड़ी हैं और बांग्लादेश में उन्हें राष्ट्रीय हीरो माना जाता है। 2026 सीजन के लिए उनसे KKR में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद थी, लेकिन BCCI के निर्देश के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट या तर्कसंगत कारण सामने नहीं आया है, जिससे बांग्लादेश की जनता आहत और नाराज है।

बांग्लादेश सरकार का आदेश

बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि BCCI के निर्देश के चलते मुस्तफिज़ुर को IPL से बाहर किया गया, जो बेहद दुखद है। ऐसे हालात में अगले आदेश तक IPL से जुड़े सभी मैचों और कार्यक्रमों के प्रसारण और टेलीकास्ट को रोकने के निर्देश दिए जाते हैं। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से और जनहित में जारी किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंचा मुद्दा

मुस्तफिजुर विवाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक पहुंच गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मांग की है कि 2026 ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में भारत में होने वाले उनके मैचों को भारत से हटाकर श्रीलंका में कराया जाए। 4 जनवरी 2026 को BCB ने ICC को औपचारिक रूप से सूचित किया कि वह 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा

BCB ने मुंबई और कोलकाता में प्रस्तावित अपने मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की है। बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भरोसा टूट चुका है। इस फैसले से भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट रिश्तों में गहरी दरार पड़ने की आशंका जताई जा रही है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति भारत-पाकिस्तान की तरह एक क्रिकेट दीवार खड़ी कर सकती है, जिससे भविष्य में भारत-बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय सीरीज पर भी संकट मंडरा सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket Rules: क्रिकेट में हाथ घुमाकर क्यों फेंकी जाती हैं गेंदें? जानें कहां से आया ये नियम

Cricket Bowling Rules: विश्व भर क्रिकेट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बल्लेबाज की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की गेंद का रफ्तार देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। गेंदबाजी की स्विंग होती गेंद बल्लेबाजों को चारों खाने चीत कर देता है। वहीं, दूसरी तरफ स्पिन गेंदबाज भी बल्लेबाज के पसीने छूड़ा देते हैं।

IPL 2026: टी20 में रचा गया नया इतिहास, 4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने एक ही मैच में किया बड़ा कारनामा

IPL 2026: टी20 क्रिकेट का इतिहास लगभग 23 साल पुराना है लेकिन, जो 16 मई की शाम जो हुआ, वह टी20 इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। टी20 में 5 बल्लेबाजों के फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का मामला तो आया है लेकिन कभी ऐसा हुआ हो कि एक ही मैच में 6 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बना दिया हो।

विराट कोहली ने फिर दिखाया दम, IPL 2026 में पूरे किए 500 रन

विराट कोहली का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में लगातार जारी है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast