भारत की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर बुरी ख़बर

भारत की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर बुरी ख़बर

संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 5.7 प्रतिशत रह सकती है। ये वैश्विक निकाय के पूर्व के अनुमान से कम है।

संयुक्त राष्ट्र के एक अध्ययन में कहा गया है कि कुछ अन्य उभरते देशों में जीडीपी वृद्धि दर में इस साल कुछ तेजी आ सकती है। पिछले साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर सबसे कम 2.3 प्रतिशत रहने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने यह बात कही है। संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना 2020 के अनुसार साल 2020 में 2.5 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है पर व्यापार तनाव, वित्तीय उठापटक या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने चीजें पटरी से उतर सकती हैं। भारत के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 5.7 प्रतिशत रह सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जीडीपी वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष में 6.8 प्रतिशत रही।

Leave a comment