PM Modi in Austria: आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है- पीएम मोदी

PM Modi in Austria: आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है- पीएम मोदी

PM Modi in Austria: ऑस्ट्रियाई के वियना में चांसलर कार्ल नेहमर और पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आप सभी का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही मुझे ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि मेरी ये यात्रा ऐतिहासिक भी है और विशेष भी है। 41साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया है। ये भी सुखद संयोग है कि ये यात्रा उस समय हो रही है, जब हमारे आपसी संबंधों के 75साल पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और Rule of Law जैसे मूल्यों में साझा विश्वास, हमारे संबंधों की मजबूत नींव है। आपसी विश्वास और Shared Interests से हमारे रिश्तों को बल मिलता है। पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरे और चांसलर नेहमर के बीच बहुत सार्थक बातचीत हुई। हमने आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए नई संभावनाओं की पहचान की है। हमने निर्णय लिया है कि संबंधों को Strategic दिशा प्रदान की जाएगी।

भारत और ऑस्ट्रिया के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं- कार्ल नेहमर

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर कहते ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। यह विश्वास का रिश्ता है जो 1950 के दशक में शुरू हुआ था। भारत ने ऑस्ट्रिया की मदद की और 1955 में बातचीत सकारात्मक नतीजे पर पहुंची।" ऑस्ट्रियाई राज्य संधि के साथ। जो चीज़ भारत और ऑस्ट्रिया को एकजुट करती है वह है भू-राजनीतिक स्थिति के विकास पर चिंता।"

Leave a comment