AUSTRALIAN OPEN 2023:आखिरी ग्रैंड स्लैम में ‘सानिया’ ने किया निराश, अब मिक्स्ड डबल्स से उम्मीद

AUSTRALIAN OPEN 2023:आखिरी ग्रैंड स्लैम में ‘सानिया’ ने किया निराश, अब मिक्स्ड डबल्स से उम्मीद

The pair of Sania and Ana Danilina lost in the second round: ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2023 के दूसरे राउंड में सानिया मिर्जा ने सभी को निराश कर दिया। बता दें कि सानिया और एना डेनिलिना की जोड़ी वूमेन्स डबल्स दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा। सानिया और उसकी जोड़ी को एलिसन वान उइतवैंक और एनहेलिना कलिनिना ने मात दी है। ये मुकाबला  दो घंटे एक मिनट तक चला। जिसमें सानिया और उसकी जोड़ी को 4-6, 6-4, 2-6 से हरा दिया। अब सानिया की उम्मीदें मिक्स्ड डबल्स पर टिकी हैं जहां उनके पार्टनर रोहन बोपन्ना हैं।

बता दें कि सानिया के करियर का यह आखिरी ग्रैंड स्लैम है जहां उनका कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा। सानिया मिर्जा और उनकी पार्टनर एना डेनिलिना वूमेन्स डबल्स के दूसरे राउंड में हार गई। सानिया मिर्जा के लिए अब केवल मिक्स्ड डबल्स में ही चुनौती बची हुई है जहां उनके पार्टनर रोहन बोपन्ना हैं।

सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना मिक्स्ड डबल्स इवेंट के दूसरे राउंड में पहुंच चुके हैं। सानिया-रोहन ने पहले राउंड में ऑस्ट्रेलियाई की जैमी फोरलिस और ल्यूक सैविल को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से मात दी। अब दूसरे दौर में सानिया-रोहन का सामना एरियल बेहार और माकोटो निनोमिया की जोड़ी से होगा।

सानिया के 6 ग्रैंड स्लैम खिताब

1. ऑस्ट्रेलियाई ओपन (2009)- मिक्स्ड डबल्स

2. फ्रेंच ओपन (2012)- मिक्स्ड डबल्स

3. यूएस ओपन (2014)- मिक्स्ड डबल्स

4. विम्बलडन (2015)- महिला डबल्स

5. यूएस ओपन (2015)- महिला डबल्स

6. ऑस्ट्रेलियाई ओपन (2016)- महिला डबल्स

Leave a comment