Search KhabarFast

Press ESC to close

स्ट्रार क्रिकेटर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, कोच का आया बड़ा बयान, कहा- मैं अपने खिलाड़ियों से काफी ज्यादा करीब हूं

स्ट्रार क्रिकेटर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, कोच का आया बड़ा बयान, कहा- मैं अपने खिलाड़ियों से काफी ज्यादा करीब हूं

नई दिल्ली: इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां उन्होंने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले मैच में जीत दर्ज की है। वहीं दूसरा टेस्ट मैच 3 जुलाई से ग्रेनेडा के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले वेस्टइंडीज के एक खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। इसको लेकर अब कोच डैरेन सैमी का बड़ा बयान सामने आया है। 

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी ने कहा कि इस मामले में न्याय होना जरूरी है, लेकिन इसके लिए सही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया चल रही ऐसी बातों से हमें पता चला है। मैं अपने खिलाडियों से लगातार बातचीत कर रहा हूं ताकि उनकी मानसिक स्थिति ठीक रहे। उन्होंने बताया कि मैं अपने खिलाड़ियों से काफी ज्यादा करीब हूं।

हम न्याय में विश्वास रखते हैं- कोच

डैरेन सैमी ने कहा कि हम न्याय में विश्वास रखते हैं, हम ऐसी कम्युनिटी हैं जो चाहती है कि न्याय जरूर मिले, लेकिन इसके लिए एक प्रोसेस होता है। उन्होंने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि सही सिस्टम के तहत पूरा मामला सुलझे. बतौर कोच और क्रिकेट बोर्ड, मैं चाहता हूं कि सभी के साथ न्याय हो। सैमी ने कहा कि अभी तक ये सिर्फ आरोप हैं. हम जानते हैं कि जस्टि स प्रोसेस का अपना समय और तरीका होता है, इसलिए हमें इंतजार करना होगा जब तक सच्चाई सामने न आ जाए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Cricket Rules: क्रिकेट में हाथ घुमाकर क्यों फेंकी जाती हैं गेंदें? जानें कहां से आया ये नियम

Cricket Bowling Rules: विश्व भर क्रिकेट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बल्लेबाज की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की गेंद का रफ्तार देखने के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। गेंदबाजी की स्विंग होती गेंद बल्लेबाजों को चारों खाने चीत कर देता है। वहीं, दूसरी तरफ स्पिन गेंदबाज भी बल्लेबाज के पसीने छूड़ा देते हैं।

IPL 2026: टी20 में रचा गया नया इतिहास, 4 देशों के 6 खिलाड़ियों ने एक ही मैच में किया बड़ा कारनामा

IPL 2026: टी20 क्रिकेट का इतिहास लगभग 23 साल पुराना है लेकिन, जो 16 मई की शाम जो हुआ, वह टी20 इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। टी20 में 5 बल्लेबाजों के फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का मामला तो आया है लेकिन कभी ऐसा हुआ हो कि एक ही मैच में 6 बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस स्कोर बना दिया हो।

विराट कोहली ने फिर दिखाया दम, IPL 2026 में पूरे किए 500 रन

विराट कोहली का शानदार फॉर्म आईपीएल 2026 में लगातार जारी है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने एक और बेहतरीन पारी खेली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast