Search KhabarFast

Press ESC to close

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, श्रेयस अय्यर की मिली अस्पताल से छुट्टी, BCCI ने दिया अपडेट

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, श्रेयस अय्यर की मिली अस्पताल से छुट्टी, BCCI ने दिया अपडेट

नई दिल्लीसिडनी वनडे में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयर अय्यर कैच को लपकते हुए चोटिल हो गए थे। उनके पेट में गंभीर चोट लग गई थी। उनकी तिल्ली में एक कट लग गया और अंदरूनी ब्लीडिंग होने लगा। जिसके बाद उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस दौरान वह कुछ दिनों तक आईसीयू में भी रहे थे।

अय्यर की हेल्थ को लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने एक ताजा अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने कहा कि अय्यर को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन अभी श्रेयस सिडनी में ही रुकेंगे। बीसीसीआई के मुताबिक, अय्यर काफी अच्छे से रिकवरी कर रहे हैं। साथ ही बीसीसीआई ने अस्पताल के डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा भी किया। उन्होंने श्रेयस का इलाज शानदार तरीके से किया।

तीसरे वनडे मैच में लगी थी चोट

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि, '25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय श्रेयस अय्यर के पेट में गंभीर चोट लग गई। इससे उनकी तिल्ली में चोट लग गई और आंतरिक रक्तस्राव होने लगा। चोट की तुरंत पहचान कर ली गई और एक सामान्य ऑपरेशन के जरिए ब्लीडिंग को पूरी तरह बंद कर दिया गयाष इसके लिए उनका उचित मेडिकल मैनेजमेंट भी किया गया है।

अय्यर की हालत अब ठीक हो चुकी है- बीसीसीआई

बीसीसीई के मुताबिक, अय्यर की हालत अब ठीक हो चुकी है। वह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। वहीं, बोर्ड की मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य में सुधार से काफी ज्यादा खुश है और शनिवार 1 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें मिला है।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

गंभीर आरोपों के घेर में टीम इंडिया के हेड कोच! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो'

BCCI To Review Tema India Performance:भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए करो या मरो होने वाली है। क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने का मतलब है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाना। दूसरी तरफ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। गौतम गंभीर के लिए चिंता की बात ये है कि उन

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast