पहले संगीत... फिर प्रीवेडिंग...जानें आज कितने बजे आथिया और केएल राहुल लेंगे फेरे

पहले संगीत... फिर प्रीवेडिंग...जानें आज कितने बजे आथिया और केएल राहुल लेंगे फेरे

नई दिल्ली: शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में बॉलीवुड की अदाकारा अथिया शेट्टी और क्रिकेट के जांबाज खिलाड़ी केएल राहुल एक बंधन में बनने वाले है। आज दोनों सात फेरों के वचनओ के साथ एक हो जाएंगे। 23 जनवरी यानी कि आज केएल राहुल और अथिया शेट्टी सात फेरों के बंधन में फल देने वाले हैं। वही प्री वेडिंग फंक्शन बीते दिन से शुरू हो गया है, जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है।

इस वक्त होंगे आथिया राहुल के फेरे

बता दे कि आज आथिया और केएल राहुल की शादी होने वाली है जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। वही ताजा जानकारी के मुताबिक आज शाम 4:00 बजे यह जोड़ा सात फेरे लेगा। इसके अलावा शादी के बाद 6:30 बजे के करीब यह कपल पैप्रजी के सामने आएगा। इसके साथ शादी में महज 100 लोग ही शामिल होने वाले हैं।

संगीत का फंक्शन

बीती रात यानी रविवार को अथिया शेट्टी और केएल राहुल का संगीत का फंक्शन हुआ। मिली जानकारी के अनुसार इस जोड़ी ने भी अपनी शादी में नो-फोन पॉलिसी रखी है। यानी शादी में शामिल होने वाले गेस्ट बिना फोन के ही शिरकत करेंगी। वहीं संगीता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनील शेट्टी का खंडाला वाला बंगला दुल्हन की तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में काफी चहल-पहल देखने को मिल रही है।

वेडिंग वेन्यू पर पहुंचे सितारे

अथिया और केएल राहुल की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। इस शादी में महज 100लोग ही शामिल होने वाले है। जिसमें से कुछ नाम सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। बीते दिन संगीत के फंक्शन में अर्जुन कपूर , पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा ने शिरकत की थी।

Leave a comment