Search KhabarFast

Press ESC to close

अशोक साव ने ही गोपाल खेमका की दी सुपारी, बिहार DGP विनय कुमार खोल दिए सारे राज

अशोक साव ने ही गोपाल खेमका की दी सुपारी, बिहार DGP विनय कुमार खोल दिए सारे राज

Gopal Khemka Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में जाने माने व्यवसायी गोपाल खेमका की उनके घर के बाहर ही अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद बिहार में सियासत चरम पर है और विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। इस हत्याकांड की एक एक कड़ी, हरेक सच का खुलासा आज बिहार की पुलिस ने किया है। पटना में DGP ने आला अधिकारियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की जिसमें हत्याकांड से जुड़ी बातें बताईं। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी बनाया गया और जांच में कई तरह की बातें सामने आई हैं।

सामने आई हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि अशोक शाह और गोपाल खेमका के बीच प्रॉपर्टी को लेकर पुराना विवाद था और इस वजह से दोनों के व्यापारिक हित लगातार टकरा रहे थे। करोड़ों की जमीन इस विवाद की वजह है जिसे लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी और इसी पुरानी दुश्मनी को खत्म करने के लिए अशोक शाह ने गोपाल खेमका को रास्ते से हटाने का फैसला किया। उसने हत्या के लिए उमेश यादव को चार लाख रुपये की सुपारी दी थी।

डीजीपी ने बताया, कैसे गिरफ्तार किया गया हत्यारा

गोपाल खेमका हत्याकांड पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा, "एसटीएफ और पटना पुलिस ने एसआईटी का गठन किया। घटनास्थल पर मिले सुराग और सीसीटीवी सर्विलांस, मोटरसाइकिल की जानकारी और शूटर के हुलिए के आधार पर शहर के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जब तक मोटरसाइकिल का पता नहीं चल गया, तब तक एसआईटी की टीम वहां गई। मोटरसाइकिल की पहचान के बाद उसके मालिक की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया...।"

अशोक शाह ने रची थी हत्या की साजिश

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने सोमवार को बताया कि इस मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गोपाल खेमका की हत्या की वजह जमीनी विवाद सामने आया है। अशोक शाह इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। अशोक शाह ने ही गोपाल खेमका को मरवाया। हत्याकांड की साजिश अशोक शाह ने ही रची थी, वो पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। हत्या का मुख्य शूटर उमेश यादव रविवार को पटना शहर से गिरफ्तार किया गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Bank Khule Hai Kya: आज बैंक खुले हैं क्या, शनिवार को छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, जानिये

RBI की बैंक हॉलीडे लिस्‍ट के मुताबिक, आज किसी पर्व और त्‍यौहार की छु‍ट्टी नहीं है। दूसरी बात कि ये महीना सोमवार से शुरू हुआ है और आज महीने का पहला शनिवार है।

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट, जाने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल - डीजल के दाम आसमान को छू रहे हैं। जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है।

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश और आंधी का अलर्ट, कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी

उत्तर भारत के कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 जून को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast