डिपोर्ट होते ही दो लोगों पर अमृतसर पुलिस ने कसा शिंकजा, हत्या कर भागे थे अमेरिका

डिपोर्ट होते ही दो लोगों पर अमृतसर पुलिस ने कसा शिंकजा, हत्या कर भागे थे अमेरिका

Amritsar Police ArrestedTwo People: शनिवार देर रात अमेरिकी विमान 116 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंची। इन 116 अवैध प्रवासियों में अधिकत्तर पंजाब के रहने वाले थे। अमेरिकी विमान के अमृतसर में लैंड होने से पहले जमकर राजनीतिक बयानबाजी भी हुई। इस बीच विमान के लैंड होने के बाद अमेरिका से निर्वासित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक,पटियाला जिले के राजपुरा के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ ​​सनी और प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर साल 2023 में एक व्यक्ति की हत्या में शामिल होने का आरोप हैं। बता दें, पहली बार में अमेरिका ने विमान से 104 अवैध प्रवासियों को भारत भेजा था। उन सभी की गिरफ्तारी अमेरिका में डंकी रुट से घुसने के बाद हो गई थी।

दोनों आरोपी हैं भाई

साल 2023 में राजपुरा में डबल मर्डर हुआ था और इसमें दो चचेरे भाइयों प्रदीप और संदीप को पुलिस ने नामजद किया था। कोर्ट द्वारा इन्हें भगौड़ा करार दिया गया था और ये दोनों डंकी लगाकर अमेरिका चले गए थे। शनिवार को डिपोर्ट किए गए युवकों में उन्हें भी वापिस भेजा गया इसके बाद पुलिस ने राजपुरा पहुंचते ही इन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

36 घंटे की थी फ्लाइट

अमेरिकी सेना के विमान ने भारतीय समयानुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उड़ान भरी थी, जोकि 36 घंटे का सफर तय कर शनिवार रात 11.38 बजे अमृतसर पहुंचा। वहीं, भारतीयों के निर्वासित किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी अपने लोग हैं। भले ही वह किसी भी तरीके से विदेशी धरती पर गए थे लेकिन उन सभी को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। साथ ही जो युवा लौट रहे है, उनको उनकी काबलियत के मुताबिक काम भी दिया जाएगा ताकि वह अपने देश में ही रहकर रोजी रोटी कमा सकें।

Leave a comment