Probe On Sheeshmahal: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद का सीट भी बचा नहीं पाए। चुनाव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आप सरकार के द्वारा किए गए तमाम भ्रष्ट्राचार की जांच होगी। जिसकी शुरुवात अब होते दिख रही है। केंद्रीय सतर्कता आयोग ने शनिवार को बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता के द्वारा ‘शिशमहल’को लेकर लगाए आरोपों की जांच के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, इश मामले में CVC नवंबर से जांच कर रही है। शुरुवाती जांच की रिपोर्ट सामने के बाद अब CVC ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। बता दें, बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने 14 अक्टूबर 2024 को दिल्ली सीएम आवास निर्माण में कथित भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया था।
भाजपा विधायक ने क्या लगाए आरोप?
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने 14 अक्टूबर 2024 को केंद्रीय सतर्कता आयोग के समक्ष राजपुर रोड पर बने सीएम आवास में भ्रष्ट्राचार होने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने शिकायत में कहा था कि राजपुर रोड पर प्लॉट नंबर 45 औ 47 और दो बंगले सहित सरकारी संपत्तियों को धवस्त कर दिया गया और नए आवास में विलय कर दिया, जो ग्राउंड कवरेज और फ्लोर एरिया अनुपात मानदंड़ों का उल्लंघन करता है।
चुनाव में बना बड़ा मुद्दा
बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस ने 6 फ्लैग स्टाफ पर बने सीएम आवास का मुद्दा जमकर उठाया था। भाजपा ने इसे शीशहमल का नाम दिया था। भाजपा ने हर रैली व जनसभा में शीशमहल का मुद्दा जोरो से उठाया था। भाजपा का मानना है कि अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास के निर्माण में भ्राष्टाचार किया। चुनाव के दौरान सीएम आवास के कई वीडियो भी सामने आए थे। जिसमें सीएम आवास के अंदर का नजारा दिखाया गया था।
Leave a comment