रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल की शपथ

रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल की शपथ

दिल्ली में लगातार तीसरी बार बंपर जीत के साथ वापसी करने वाले अरविंद केजरीवाल रविवार को पूरी कैबिनेट संग रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।

केजरीवाल ने 2015 में भी इसी ऐतिहासिक मैदान में शपथ ली थी। शपथग्रहण की तारीख की घोषणा के बाद अब केजरीवाल कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री शामिल होंगे इसपर सस्पेंस है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार दो नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

केजरीवाल की कैबिनेट में डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया और हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन की एंट्री तय मानी जा रही है। वहीं, सूत्रों के हवाले से ऐसी भी खबरें हैं कि केजरीवाल मंत्रिमंडल से इसबार कुछ मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र नगर से जीते राघव चड्ढा और कालकाजी से जीतीं आतिशी को केजरीवाल मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। बता दें कि ये दोनों आप के अहम सदस्य हैं। वहीं, दिलीप पांडेय का नाम भी नए मंत्री के तौर पर लिया जा रहा है।

 

 

Leave a comment