Arjun Kapoor Birthday Special : अर्जुन कपूर का जन्मदिन आज, गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज़ में किया विश

Arjun Kapoor Birthday Special :  अर्जुन कपूर का जन्मदिन आज, गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज़ में किया विश

नई दिल्ली :  बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन कपूर का आज जन्मदिन है. आज अर्जुन का 35वां जन्मदिन है. अर्जुन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत 2012 में फिल्म इश्कजादे से की थी. इस फिल्म के बाद अर्जुन को कई बड़े प्रोजेक्टस मिले. वहीं आज उनका जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है.

आपको बता दें कि, एक्टर अर्जुन कपूर का आज 35वां जन्मदिन है. अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. मलाइका ने अर्जुन कपूर की इंस्टा स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में अर्जुन-मलाइका के साथ उनकी एक कॉमन फ्रेंड भी नजर आ रही हैं. ये फोटो शेयर कर मलाइका ने दोनों के जन्मदिन की बधाई दी है.

वहीं इसके अलावा मलाइका ने अर्जुन की एक सिंगल फोटो भी शेयर की है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे सनसाइन अर्जुन कपूर. वहीं अर्जुन और मलाइका बॉलीवुड के चर्चित कपल है. अर्जुन-मलाइका ने पिछले साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था. दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. दोनो की ये फोटो खूब वायरल हुई थी. वहीं उस दिन भी अर्जुन का जन्मदिन ही था. तब मलाइका ने दुनिया के सामने अर्जुन साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी.

साथ ही दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है. फफैंस मलाइका-अर्जुन के शादी के बंधन में बंधने का इंतजार कर रहे हैं. इस साल दोनों के शादी की खबरें भी आई थीं. वहीं फैन ने अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारे में सवाल किया था. जवाब में एक्टर ने कह था- जब भी शादी करूंगा मैं तुम्हें सब कुछ बता दूंगा. अभी फिलहाल कोई प्लान नहीं है.

Leave a comment