Search KhabarFast

Press ESC to close

हॉकी Asia Cup 2025 में भारतीय टीम का दबदबा, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरी जीत की सैर; जापान को 3-2 से हराया

हॉकी Asia Cup 2025 में भारतीय टीम का दबदबा, हरमनप्रीत की कप्तानी में दूसरी जीत की सैर; जापान को 3-2 से हराया

India vs Japan, Hockey Asia Cup 2025: बिहार के राजगीर में चल रहे हॉकी एशिया कप 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। 31अगस्त 2025 को खेले गए पूल-ए के दूसरे मुकाबले में भारत ने जापान को 3-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5 वें और 46 वें मिनट में दो शानदार गोल दागे, जबकि मनदीप सिंह ने 4 वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई।

गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने इस रोमांचक मुकाबले में शानदार बचाव किए, जो उनका 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। जापान की ओर से कवाबे कोसेई ने 38वें और 59वें मिनट में गोल किए, लेकिन भारत की मजबूत रणनीति के सामने वे नाकाम रहे। भारत अब 1सितंबर को कजाकिस्तान के खिलाफ अपने अंतिम पूल मैच में उतरेगा।

मैच का रोमांचक सफर

भारत ने मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। पहले क्वार्टर में मनदीप सिंह ने 4वें मिनट में फील्ड गोल और हरमनप्रीत ने 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 2-0कर दिया। दूसरा क्वार्टर गोलरहित रहा, लेकिन दोनों टीमें आक्रामक रहीं। हाफटाइम तक भारत 2-0से आगे था। तीसरे क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की और कवाबे कोसेई ने गोल कर स्कोर 2-1किया। चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 3-1से आगे किया। जापान ने अंतिम मिनटों में कोसेई के गोल से स्कोर 3-2किया, लेकिन भारत ने जीत बरकरार रखी। गोलकीपर पाठक के शानदार प्रदर्शन ने भारत की जीत सुनिश्चित की।

एशिया कप में भारत की मजबूत दावेदारी

भारत ने टूर्नामेंट के पहले मैच में चीन को 4-3से हराया था और अब जापान पर जीत के साथ पूल-ए में मजबूत स्थिति में है। इस जीत से भारत की नजरें 2026के हॉकी वर्ल्ड कप (नीदरलैंड्स और बेल्जियम) में सीधे प्रवेश पर टिकी हैं, जो एशिया कप विजेता को मिलेगा। भारत ने 2003, 2007और 2017में तीन बार एशिया कप जीता है, जबकि साउथ कोरिया (5बार) और पाकिस्तान (3बार) भी इस टूर्नामेंट में मजबूत रहे हैं। इस बार पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों से हिस्सा नहीं लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारत की 18सदस्यीय टीम में अनुभवी खिलाड़ी जैसे मनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और विवेक सागर प्रसाद शामिल हैं, जो खिताब की प्रबल दावेदार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast