एयरपोर्ट पर लड़खड़ाती नजर आईं अनुष्का शर्मा, लोगों ने कही ये बड़ी बात

एयरपोर्ट पर लड़खड़ाती नजर आईं अनुष्का शर्मा, लोगों ने कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली: इन दिनों अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय करने पहुंचे थे। हालांकि विराट और अनुष्का छुट्टियां बिताकर वापस आ गए हैं। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। वहीं एयरपोर्ट की एक वीडिया सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है।

दरअसल हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन से छुट्टियां बिताकर वापस लौट आए हैं। वहीं पैपराजी ने दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। इस दौरान भी दोनों एकदूसरे पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों एक दूसरे की केयर कर रहे हैं। हालांकि वीडियो में अनुष्का थोड़ा सा लड़खड़ाती भी नजर आईं, जिसके बाद कई लोगों ने कहा कि उन्होंने ड्रिंक किया है।

एयरपोर्ट लुक की बात करें तो इस दौरान दोनों बेहद ही कैजुअल लुक में नजर आए। अनुष्का जहां लूज टी-शर्ट और डेनिम में थीं, वहीं विराट कोहली ने टी-शर्ट के साथ ओपन शर्ट और शॉट्स कैरी किया है। इस दौरान अनुष्का के सिर पर काले रंग की कैप थी, तो वहीं विराट नियॉन  कलर की कैप के साथ चश्मे में काफी जंच रहे थे।

आपको बता दें कि कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद विराट और अनुष्का 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने पिछले साल एक बेटी वामिका को जन्म दिया था। अनुष्का को अक्सर वामिका के साथ स्पॉट किया जाता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा की फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' सितंबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी।

Leave a comment