Search KhabarFast

Press ESC to close

The Kashmir Files: सीएम अरविंद केजरीवाल पर भड़के अनुपम खेर, ट्वीट कर जताया रोष

The Kashmir Files: सीएम अरविंद केजरीवाल पर भड़के अनुपम खेर, ट्वीट कर जताया  रोष

नई दिल्ली:  विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर बड़े तेजी से आगे बढ़ रही है। 13 दिनों में फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फिल्म को टैक्स फ्री करने को कहा था। जिसके बाद फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर अनुपम खेर भड़क गए हैं।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सदन में 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री करने के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, कि कश्मीर फाइल्स को टैक्स-फ्री कर दो। इसे यूट्यूब पर डाल दो, लोग मुफ्त में देख लेंगे।' इसके साथ ही सदन में मौजूद आम आदमी पार्टी के सारे विधायक मेज थपथपाते हुए हंसने लगे। सीएम का इस तरह का बरताव अनुपम खेर को नागवार गुजरा, उन्होंने लोगों से अपील की कि वो सिनेमाघरों में जाकर ही फिल्म देखें।

अनुपम खेर ने अपनी बात सामने रखते हुए ट्वीट किया, 'अब तो दोस्तों द कश्मीर फाइल्स सिनेमा हॉल में ही जाकर देखना। आप लोगों ने 32 साल बाद कश्मीरी हिंदू के दुःख को जाना है। उनके साथ हुए अत्याचार को समझा है। उनके साथ सहानुभूति दिखाई है। लेकिन जो लोग इस त्रासदी का मजाक उड़ा रहे है। कृपया उनको अपनी ताकत का एहसास कराएं।  

आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म को लेकर पब्लिक में जबरदस्त रिएक्शन है। इस फिल्म ने कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, हनी सिंह-बादशाह का 26 साल पुराना गाना सभी प्लेटफार्म से हटाने के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने मशहूर रैप सिंगर यो यो हनी सिंह और बादशाह के विवादित गाने ‘वॉल्यूम 1’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है।

Rajat Dalal Marriage: बिग बॉस 18 फेम Rajat Dalal ने रचाई शादी, दुल्हनिया को लेकर फैंस में हलचल

Rajat Dalal Wedding: बिग बॉस 18के चर्चित कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राजत दलाल ने शादी के बंधन में बंध गए हैं। 29मार्च 2026को राजत ने एक गोपनीय समारोह में अपनी दुल्हनिया को मंगलसूत्र पहनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की पहली तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें दुल्हनिया के साथ खुशी से भरे पल दिख रहे हैं। राजत ने कैप्शन में लिखा 'एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।'

मुजफ्फरपुर मेले में भीड़ ने किया बवाल, खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से पहले मची भगदड़

मुजफ्फरपुर में बुधवार, 1 अप्रैल शाम एक मवेशी मेले के दौरान अफरा तफरी मच गई, जो भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से ठीक पहले हुआ।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast