Anil Vij On Rahul Gandhi Tractor Rally : राहुल गांधी पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का बयान- हरियाणा में ट्रैक्टर रैली नही घुसने देंगे

Anil Vij On Rahul Gandhi Tractor Rally  : राहुल गांधी पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का बयान- हरियाणा में ट्रैक्टर रैली नही घुसने देंगे

नई दिल्ली :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब के मोगा में कृषि कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करेंगे. वहीं आज राहुल गांघी  खुद ट्रैक्टर चलाएंगे.साथ ही  राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली का समापन हरियाणा में होगा. वहीं हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का कहना है कि, वह राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली को प्रदेश में घुसने की इजाजत नहीं देंगे.

आपको बता दें कि, हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री और राज्य बीजेपी के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा है कि, अगर राहुल गांधी राज्य में ट्रैक्टर रैली करना चाहते हैं तो उन्हें राबर्ट वाड्रा को साथ में लेकर आना चाहिए. बता दें कि, राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में रुकना चाहते हैं लेकिन हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का कहना है कि वह राहुल गांधी की ट्रैक्टर रैली को प्रदेश में घुसने की इजाजत नहीं देंगे.

वहीं कांग्रेस पार्टी आज पंजाब के मोगा जिले से 'खेती बचाओ' अभियान शुरू करने जा रही है. इस तीन दिवसीय अभियान का नेतृत्व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे. साथ ही इस अभियान के दौरान राहुल गांधी खुद ट्रैक्टर चलाएंगे और गांवों में किसानों से मिलेंगे.

Leave a comment