नैंसी पेलोसी की यात्रा से नाराज चीन ने की उकसावे की कार्रवाई, कुछ ही मिनटों में दागी 11 मिसाइलें

नैंसी पेलोसी की यात्रा से नाराज चीन ने की उकसावे की कार्रवाई, कुछ ही मिनटों में दागी 11 मिसाइलें

नई दिल्ली:  अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से नाराज  चीन ने गुरुवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रॉकेट फोर्स ने ताइवान के आसपास के पानी में 11बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय मिसाइलों का जानबूझकर परीक्षण करने के लिए चीनी सरकार की कड़ी निंदा की है। ताइवान ने कहा कि, ऐसा करने से ताइवान की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया, क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया और नियमित अंतर्राष्ट्रीय यातायात व व्यापार प्रभावित हुआ।

वहीं जापान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, जापानी ईईजेड के अंदर पांच मिसाइलें उतरीं, जिनमें से एक उड़ान के दौरान ताइवान के उत्तरी सिरे के ऊपर से गुजरी। जापान ताइवान के पूर्व और उत्तर में कई द्वीपों को नियंत्रित करता है, और इसका ईईजेड ताइवान के अनन्य आर्थिक क्षेत्र को समाप्त कर देता है।  

चीन ने बताया सैन्य अभ्यास 

इसको लेकर चीन ने कहा कि, उसने सैन्य अभ्यास के तहत गुरुवार को ताइवान जलडमरूमध्य में सटीक मिसाइल हमले किए हैं। चीन की ईस्टर्न थिएटर कमांड ने कहा कि उसने नियोजित अभ्यास के तहत गुरुवार को ताइवान के पूर्वी तट के पानी पर पारंपरिक मिसाइलों की कई फायरिंग पूरी कर ली है। गोलीबारी अभ्यास पूरा होने के बाद संबंधित समुद्री और हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हटा लिया गया है।

नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से पैदा हुआ तनाव

चीन ने पहले घोषणा की थी कि ताइवान के आसपास के छह क्षेत्रों में उसकी नौसेना, वायु सेना और अन्य विभागों द्वारा सैन्य अभ्यास चल रहा था। ताइवान पर चीन अपने क्षेत्र के रूप में दावा करता है। अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी इस वक्त ताइवान में हैं। चीन ने नैंसी पेलोसी को ताइवान की यात्रा ना करने की चेतावनी दी थी। नैंसी पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन ने अमेरिका से कहा था कि ये चीन को उकसाने की कोशिश है और इसका अंजाम अच्छा नहीं होगा।

Leave a comment