Search KhabarFast

Press ESC to close

आंद्रे रसेल ने आईपीएल को कहा अलविदा, अब कोलकाता के लिए नए रोल में आएंगे नजर

आंद्रे रसेल ने आईपीएल को कहा अलविदा, अब कोलकाता के लिए नए रोल में आएंगे नजर

Andhre Russel Retire From IPL: वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस फैसले को साझा करते हुए कहा कि वह मैदान पर भले ही विदा हो रहे हैं, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहेंगे।  बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में आंद्रे रसेल को टीम से रिलीज कर दिया था।

रसेल ने 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद 2014 से वह कोलकाता के साथ जुड़े थे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के दौरान कुल 140 मुकाबले खेले और शानदार प्रदर्शन भी किया। इस दौरान उन्होंने 115 पारियों में 2651 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका औसत 28.20 का स्ट्राइक रेट 174.17 का रहा है। गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल करते हुए 123 विकेट चटकाए हैं। 

आंद्रे रसेल का भावुक पोस्ट

रसेल ने इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मैं आईपीएल से संन्यास ले रहा हूं। लेकिन स्वैगर नहीं। आईपीएल का सफर शानदार रहा। 12 सीजन की यादें और केकेआर परिवार की ओर से ढेर सारा प्यार। मैं अब दुनिया भर के बाकी लीग में छक्के मारता रहूंगा और विकेट लेता रहूंगा। रसेल ने आगे कहा कि मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं। आप मुझे केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में 2026 के पावर कोच के रूप में नए रोल में देखेंगे।

2 बार रहे चैंपियन टीम का हिस्सा 

आंद्र प्रदेश ने अपने करियर के दौरान 2 बार खिताब जीता है। वह साल 2014 और 2024 में खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। वहीं, उन्होंने 2015 और 2019 में दो बार एमवीपी अवार्ड भी अपने नाम किया है। हालांकि, हाल के सीजन में उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट देखी गई थी। जिसके बाद कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया था। ऐसे में रसेल ने दूसरी टीमों में जाने के बजाए कोलकाता के साथ नए में नजर आने का फैसला किया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे ने मैदान पर काटा गदर, तूफानी शतक लगाकर ध्वस्त किया 136 साल पुराना रिकॉर्ड

Andrew Flintoff Son Hits Century: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने मैदान पर तूफानी शतक लगाया है। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जिसे 136 साल के इतिहास में कोई छू नहीं सका।

DPL 2026: IPL में कोहली के साथ बरपाया था कहर, अब इस बल्लेबाज ने DPL में 38 गेंदों पर 92 रन ठोककर मचाई तबाही

DPL 2026: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की बदौलत पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, पुरानी दिल्ली 6 तीन जीत और दो हार के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि आउटर दिल्ली वॉरियर्स का जीत-हार का रिकॉर्ड तो वही है, लेकिन नेट रन-रेट खराब होने के कारण वे चौथे नंबर पर हैं।

Lionel Messi: पिता के निधन से टूट गए लियोनल मेसी, फुटबॉल खेलने को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला

Lionel Messi Took Break From Football: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ने 68 वर्ष की उम्र दुनिया को अलविदा कह दिया। वे लंबे वक्त से बीमार थे और उन्होंने रोसारियो के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। दुख की इस घड़ी में मेसी ने फुटबॉल से कुछ समय के लिए दूरी बनाने का फैसला लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast