Punjab Police PC Highlights: अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

Punjab Police PC Highlights: अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। अभी तक अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। इस बीच पंजाब पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब पुलिस ऑपरेशन अमृतपाल के संबंध में जानकारी दे रही है। पुलिस ने बताया है कि अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। आईजीपी पंजाब ने कहा कि 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

अमृतपाल पर पंजाब पुलिस और शिकंजा कसती जा रही है। अमृतपाल के खिलाफ 24 घंटे में तीन FIR दर्ज की गई हैं. इनमें से आर्म्स एक्ट भी शामिल है। अब उस पर कुल 7 मामले दर्ज हो गए है। माना जा रहा है कि अवैध हथियारों के मामले में NIA की भी एंट्री हो सकती है। उधर, पंजाब में तनाव को देखते हुए मान सरकार केंद्र से और पैरामिलिट्री फोर्स मांग सकती है। अमृतपाल आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से अपना फोर्स बना रहा था पुलिस ने अमृतपाल के घर से AKF मार्क वाली जैकेट्स बरामद की है। उसके जल्लूपुर खेड़ा गांव स्थित घर के गेट और दीवार पर भी AKF लिखवाया गया था। उसके घर और साथियों से बरामद हथियारों पर भी AKF लिखा मिला है। यानी इस बात के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं कि अमृतपाल सिंह आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से प्राइवेट आर्मी बना रहा था। आखिर अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे के अलावा AKF नाम का संगठन क्यों खड़ा करना चाहता था? पुलिस इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए उसके साथियों से भी पूछताछ कर रही है।

पंजाब पुलिस भगोड़े अमृतपाल की तलाश में जुटी है। इसी बीच उसके ड्राइवर और चाचा ने जालंधर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पंजाब पुलिस ने अब तक अमृतपाल सिंह के कुल 112 करीबियों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस ने उस गाड़ी को भी बरामद कर लिया है, जिससे अमृतपाल फरार हुआ था। पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हर जिले में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान फ्लैग मार्च निकाल रहे है।

Leave a comment