IPL 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 10 मई को उर्विल पटेल नाम का तूफान देखने को मिला। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। संजू14 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल। वह पवेलियन से सेट होकर ही मैदान में आए और गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी।
उर्विल की विस्फोटक पारी
उर्विल ने पहली गेंद पर 1 सिंगल लिया। इसके बाद उन्होंने आवेश खान के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ दिए। वह यहीं नहीं रुके और अगली 2 गेंदों पर 2 छक्के लगाकर लगातार 5 छक्के लगाए। इसके बाद उर्विल के बल्ले से चौका निकला। छठे ओवर में उर्विल ने एक और छक्का ठोका। जिसके बाद उन्होंने 13 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले यशस्वी जायसवाल 13 गेंदों पर अर्धश्तक ठोक चुके हैं।
स्वागत में खड़ा हुआ पूरा स्टेडियम
हालांकि, उर्विल पटेल की उस आतिशी पारी की समाप्ती आखिरकार शाहबाज अहमद ने की, जब 9.2 ओवर में एक धीमी बाहर निकलती गेंद पर उर्विल ने एक्स्ट्रा कवर की ओर आक्रमक अंदाज में खेला। हालांकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आई थी, लेकिन वह सीधा डीप एक्स्ट्रा कवर पर खड़े आवेश खान के हाथों में चली गई। मात्र 23 गेंदों में 8 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 65 रनों की यह तूफानी पारी खेलने के बाद जब उर्विल पवेलियन की ओर लौटे, तो पूरे स्टेडियम उनके स्वागत में खड़ा हो गया। उनकी ताबड़तोड़ पारी के दम पर चेन्नई जीत के करीब पहुंच गई।