Quetta Train Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से एक बडी खबर सामने आई है। यहां आज रविवार सुबह एक बड़ा भयानक विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई। जबकि 47 से ज्यादा घायल जताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, चमन फाटक (रेलवे क्रॉसिंग) के पास एक पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाते बनाकर यह संदिग्ध आत्मघाती हमला किया गया। धमाका इतना तेज था कि ट्रेन पटरी से उतर गई और आसपास आग लग गई।
धमाके में ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये एक सुनियोजित हमला बताया जा रहा है, जिसमें करीब हमलावर ने 30 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया। था। धमाका इतना जोरदार था कि पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। जबकि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए, कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और इलाके में आग लग गई। धमाके सूचना मिलते ही आपातकालीन बचाव दल और पुलिस बल मौके पर पहुंती और राहत-बचाव कार्य शुरु किया। जिसके बाद घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।
इसी के साथ पुलिस विस्फोट के सटीक कारणों और आत्मघाती हमलावर के सुराग तलाशने में जुटी हैं। धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की मानें तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती हैं।