KhabarFast

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Parth Jha | 04 Apr, 2026

Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। 

हाल ही में मिसिसॉगा में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने साफ कर दिया है कि गैंग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है और सोशल मीडिया के जरिए डर का माहौल बना रहा है। इसे देखते हुए भारतीय समुदाय पर हमले होने का खतरा बढ़ गया है। 

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन 

मुन्ना ब्रैंपटन लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक सक्रिय सदस्य माना जा रहा है। कनाडा में गैंग की गतिविधियों को जमीन पर मजबूत बनाने वाले प्रमुख नामों में उसका नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी देना और फायरिंग की घटनाओं की जिम्मेदारी लेने की वजह से चर्चा में है। हाल ही गैंग की तरफ वीडियो जारी करते हुए कहा गया कि यह सिर्फ ट्रेलर था और अगली बार घर में घुसकर हत्या होगी। गैंग का आरोप है कि कुछ लोग उनके दुश्मनों को हथियार और चोरी की गई गाड़िया उपलब्ध करा रहे थे। जिसके कारण ऑटोविला कार सेल्स और मनी रंधावा कोठी पर फायरिंग की गई। 

कनाडा में बिश्नोई का नेटवर्क बढ़ा

हाल के दिनों में कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। एक्सटॉर्शन, फायरिंग और गैंगवार की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। मुन्ना ब्रैंपटन जैसे सदस्य इस नेटवर्क को कनाडा में आगे बढ़ा रहा है। फायरिंग की घटना अब एक पैटर्न बन चुकी है। गैंग सीमाओं में बंधे बिना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑपरेशन चला रहा है और डिजिटल प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल कर डर फैला रहा है। इस घटनाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन और नेताओं ने चिंता जाहिर की है।