KhabarFast

‘TMC एक महिला विरोधी पार्टी है और....’ दमदम में पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

Parth Jha | 24 Apr, 2026

West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए TMC पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं सबसे पहले बंगाल और तमिलनाडु के लोगों को बहुत बधाई देता हूं। लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी है। कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है।

दमदम विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि इस वजह से अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर वह अपने गुंडो को ताकत दे रही थी। मैं बंगाल की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनता से कहूंगा कि मत भूलिए यह क्रांति की धरती है, यह वीरों की धरती है। 4 मई को नतीजें आने के बाद TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी, कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महांजगलराज के अंत का उद्घोष है।

पीएम मोदी ने कहा कि TMC एक महिला विरोधी पार्टी है और भाजपा महिला नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर चलती है। जिस मां ने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाया, जिसकी बेटी को TMC के महाजंगलराज ने छीन लिया, भाजपा ने उस मां को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने संदेशखाली की पीड़ित बहनों को भी नेतृत्व का अवसर दिया, लेकिन TMC इन्हीं बहनों को गाली देने में जुटी है।

Also read: ‘152 में से 110 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतने जा रही है’ पहले चरण के मतदान के बाद अमित शाह ने किया बड़ा दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब बंगाल की बेटियां न्याय मांगती हैं तो बंगाल की निर्मम सरकार कहती है कि बलात्कार से बचना है, जिंदा रहना है तो घर से बाहर मत निकलें। ये नहीं चाहते कि बेटियां खुले में घूमें, खुले आसमान के सपने देंखें। मैं आज बंगाल की हर बेटी को यह भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा बेटियों के सपने नहीं कुचलने देगी। उन्होंने कहा कि बहनों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि होगी, 4 मई को सरकार बनने के बाद उनपर हुए हर अन्याय, अत्याचार की फाइल खुलेगी और यह मोदी की गारंटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी तो उसके लिए मध्यम वर्ग का हित सर्वोपरि होगा। मध्यम वर्ग का जीवन आसान बने इसके लिए बीते 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने अनेक निर्णय लिए हैं। 2014 से पहले जब TMC के समर्थन से दिल्ली में सरकार चलती थी, तो केंद्र सरकार 2 लाख तक की सालाना आय पर टैक्स लगाती थी। हमने 12 लाख तक की सालाना आय पर शून्य टैक्स किया है।

भाजपा वह राजनैतिक दल है जिसकी बुनियाद में बंगाल के विचार हैं- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा वह राजनैतिक दल है जिसकी बुनियाद में बंगाल के विचार हैं, बंगाल का प्रवाह है। हमें गर्व है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर, जिनकी प्रेरणा से जनसंघ का जन्म हुआ और फिर समय के साथ भाजपा की स्थापना हुई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहते थे कि देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे, हमने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई, वहां भारत का संविधान लागू किया।

कोलकाता में ट्रैफिक की कुव्यवस्था नहीं सुधर पाएगी- पीएम मोदी  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आपकी जीवनस्तर में आसानी भाजपा की प्राथमकिता है लेकिन TMC ऐसी पार्टी है जो विकास के हर कार्य को रोकती है, उसमें बाधा डालती है। यहां कोलकाता मेट्रो का काम TMC के कारण अटका पड़ा है। जब तक TMC यहां रहेगी, कोलकाता में ट्रैफिक की कुव्यवस्था नहीं सुधर पाएगी।"