KhabarFast

नतीजों के ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज़्यादा सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया

Parth Jha | 05 May, 2026

West Bengal Elections 2026: चुनाव नतीजों के बाद TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि मुझे भी अंदर जाने नहीं दिया गया। यह पक्षपाती है। आप CRPF को देख सकते हैं। उन्होंने मुझे धक्का दिया, मारा, CRPF के ठीक सामने। उन्होंने हर जगह गुंडे लगाए हैं। मैं उम्मीदवार हूं, फिर भी उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया।

TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "भाजपा दानवों की पार्टी है, 100 से ज़्यादा सीटें उन्होंने लूटीं और धोखा दिया। चुनाव आयोग भाजपा आयोग है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने शिकायत की है, मनोज अग्रवाल को भी मैंने शिकायत की, मैंने पश्चिम बंगाल CEO, RO, DEO सबको शिकायत की लेकिन वे कुछ नहीं कर रहे। उन्होंने मुझे अंदर नहीं आने दिया। मेरे पास ID कार्ड है, फिर भी वे मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे। यह नैतिक जीत नहीं है, यह अनैतिक जीत है। चुनाव आयोग, सेंट्रल फोर्स, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने जो किया है वह पूरी तरह अवैध है। SIR से शुरू करके, EVM मशीन लूटकर इन्होंने यह सब जानबूझ कर किया है। लूट, लूट, लूट हुई है।

Also read: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत, कैलाश विजयवर्गीय हुए भावुक

मैंने हर जगह शिकायत की- ममता बनर्जी

TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पूरी लूट हुई है लेकिन हम वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि "तीन बजे से वे हमें मार रहे हैं, उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद कर दिया, हमारे एक एजेंट को घुसने नहीं दिया। मैं 5 मिनट के लिए घुसी थी, मैंने अनुरोध किया था कि हमारे एजेंट को घुसने दें, उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि वे घुसने देंगे लेकिन फिर कोई उपलब्ध नहीं था। मैंने हर जगह शिकायत की।