Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों में दिल्ली में बादलों का आना जाना लगा हुआ है। जिसकी वजह से तेज धूप होने के वाबजूद भी लोगों को तपस भरी गर्मी से राहत मिल रही है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है। वहीं लूं की संभावना काफी कम है, लेकिन उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसकी वजह से हरियाणा के जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में कहीं हल्की बारिश, तो कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर और दक्षिण हरियाणा के जिलों में देखने को मिलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में इसका असर देखने को मिलेगा। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
राजस्थान में 45 के पार तापमान
इस दिनों यूपी में मौसम दो हिस्सों में बंटाता हुआ दिख रहा है। पश्चिमी यूपी में बारिश और बादलों की वजह से तापमान में कमी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वी यूपी ने तेज धूप और लू की वजह से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में तापमान 40-43 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं राजस्थान में गर्मी की वजह से हालत काफी ज्यादा गंभीर हैं। पश्चिमी राजस्थान में तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। साथ ही लोगों को लू ने काफी ज्यादा परेशान किया हुआ है।
दक्षिण में प्री-मानसून की एंट्री
दक्षिण भारत में प्री-मानसून का असर देखने को मिल रहा है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्री-मानसून की एंट्री हो गई है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बादल और गरज-चमक देखी जा रही है। तापमान 30-33 डिग्री के बीच है, लेकिन उमस बनी हुई है।