KhabarFast

Vivo Y600 Turbo 25 मई को होगा लॉन्च, मिलेगी 9020mAh की दमदार बैटरी; जानें कीमत

Parth Jha | 22 May, 2026

Vivo भारत में एक और बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। चीनी कंपनी ने अपने नए फोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। यह स्मार्टफोन 25 मई को लॉन्च होगा और इसे Y सीरीज के तहत पेश किया जाएगा। फोन की कीमत मिड-बजट रेंज में रखी जा सकती है। कंपनी ने पुष्टि की है कि इस नए डिवाइस का नाम Vivo Y600 Turbo होगा। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत और कुछ खास फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।

मिलेगी 9,020mAh की दमदार बैटरी

वायरल खबरों के मुताबिक Vivo Y600 Turbo को चीन में 25 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को 21 मई यानी आज से प्री-बुक किया जा सकेगा। इसकी सेल 25 मई से शुरू की जाएगी। Vivo का यह फोन 9,020mAh की दमदार ब्लू ओसन बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा।

मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह फोन 6.83 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इस फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट के साथ आएगा। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 दिया जाएगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, NFC, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन Sony LYT 600 और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जाएगा।

जानें कीमत

Vivo का यह फोन iQOO Z11 का रीब्रांड वर्जन होगा। इसे चीन में CNY 2,299 यानी लगभग 31,200 रुपये की शुरुआती कैमरा के साथ पेश किया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकता है। वीवो का यह फोन आईकू के इस बजट फोन की प्राइस रेंज में आएगा।