KhabarFast

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी, लाखों छात्रों को परिणाम इंतजार

Shivani Jha | 21 Apr, 2026

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। राज्य भर के लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर देखा जा सकेगा। छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

2,15,252 छात्र हुए थे शामिल

इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 2,15,252 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से कक्षा 10वीं में 1,12,266 छात्र और कक्षा 12वीं में 1,02,986 छात्र परीक्षा में बैठे थे। अब सभी छात्रों की नजर अपने रिजल्ट पर टिकी हुई है। परीक्षा प्रक्रिया की बात करें तो इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। सभी लिखित परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराई गई थीं।

कैसे देखे रिजल्ट? 

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया भी काफी आसान है। छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर कक्षा 10 या 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर अपना रोल नंबर दर्ज करें और “रिजल्ट प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद उनका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे वे डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकते हैं। 

जल्द ही जारी होगा परिणाम

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, परिणाम तैयार करने का काम अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आने की संभावना है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है। अब सभी छात्रों और अभिभावकों की नजर इसी बात पर है कि उत्तराखंड बोर्ड कब आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित करता है। परिणाम जारी होते ही छात्रों के आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय होगी।

Also read: Uttrakhand News: 'उत्तराखंड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी...',सीएम धामी ने हरिद्वार में भरी हुंकार