KhabarFast

Uttar Pradesh News:आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा; पूर्वांचल एक्सपेस-वे पर एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत

Sachin Kumar | 16 May, 2026

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार कंटनेर में समा गई।

जिसके कारण कार सवार पांच लोगों की मौत गई। थाना क्षेत्र कंधरापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 238 के पास ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर के कारण ये हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शूरू कर दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया।

जालौन में भी हुआ हादसा

वहीं, उत्तर प्रदेश के जालौन में भी सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और अन्य दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के जालौन-औरैया रोड पर कन्हैयाल अग्रवाल मेमोरियल स्कूल के पास की है। जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई। थाना प्रभारी ने कहा कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।  

Also read: आगरा में बड़ा हादसा...यमुना नदी में डूबे 6 बच्चे, 4 की मौत से मचा कोहराम