KhabarFast

US Israel Iran War: ‘हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं’ ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने फिर दी धमकी

Parth Jha | 11 Apr, 2026

US Israel Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए जेडी वैंस द्वारा टीम का नेतृत्व करने पर कहा, "मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। वे (ईरान) सैन्य रूप से पराजित हो चुके हैं, और अब हम खाड़ी को खोलने जा रहे हैं, चाहे वे साथ हों या न हों। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हम इसे खत्म कर देंगे, किसी न किसी तरह से। सब कुछ ठीक चल रहा है। ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है, साथ ही सभी एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, नेता और पूरी जगह भी। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर टोल लगाने की अनुमति को लेकर पूछे जाने पर कहा, "नहीं, हम इसकी अनुमति नहीं देंगे। यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है। अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कोई परमाणु हथियार नहीं। यही इसका 99% हिस्सा है।उन्होंने आगे कहा, "स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अपने आप खुल जाएगा। हम इसे बहुत जल्द खुलवा लेंगे।

Also read: पाकिस्तान का वो होटल कितना खास जहां होगी ईरान-अमेरिका की वार्ता, एस जयशंकर से क्या कनेक्शन 

हमें किसी बैकअप प्लान की ज़रूरत नहीं हैट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमें किसी बैकअप प्लान की ज़रूरत नहीं है। उनकी (ईरान की) सेना हार चुकी है। उनके पास बहुत कम मिसाइलें हैंऔर उत्पादन क्षमता भी बहुत कम है। हमने उन पर ज़ोरदार हमला किया है। हमारी सेना ने शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि मुझे देखना होगा कि कल क्या होता है। वे 47 सालों से दूसरे राष्ट्रपतियों के साथ बातचीत करते आ रहे हैं और हम ज़्यादा बातचीत नहीं कर रहे हैं।