KhabarFast

UPSC CSE का परिणाम घोषित...अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, जानें कैसे पूरी होगी नियुक्ति की प्रक्रिया

Parth Jha | 06 Mar, 2026

UPSC CSE Result: केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार, 6 मार्च को सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) 2025 के फाइनल परिणाम जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक और कूटनीतिक सेवाओं में शामिल होने का रास्ता देती है। इस वर्ष की परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन कड़ी प्रक्रिया के बाद किया गया। इसमें अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा और फरवरी 2026 में व्यक्तित्व परीक्षण शामिल थे। परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने कुल 958 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए सिफारिश की है, जिसमें से अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है।

कैसे होगी अंतिम नियुक्ति?

उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सेवाओं के समूह ‘A’ और समूह ‘B’ में शामिल किया जाएगा। हालांकि उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति सरकार की तरफ से उपलब्धियों के अनुसार ही की जाएगी। आईएएस के लिए कुल 180 रिक्तियां उपलब्ध हैं। इसमें 74 सामान्य वर्ग, 47 ओबीसी, 28 एससी, 18 ईडब्ल्यूएस, और 13 एसटी के लिए आरक्षित हैं। इसी तरह, आईएफएस के लिए कुल 55 रिक्तियां हैं। इनमें 22 सामान्य, 15 ओबीसी, 8 एससी, 6 ईडब्ल्यूएस, और 4 एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

आयोग ने किया स्पष्ट

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां CSE 2025 नियमों के अनुसार और सरकारी द्वारा घोषित रिक्तियों के अनुसार ही अंतिम रूप से की जाएंगी। यह सूची देश के अगले प्रशासनिक और कूटनीतिक अधिकारियों की नियुक्ति का मार्ग तैयार करती है।

कैसी रही इस साल की प्रक्रिया

UPSC की यह प्रक्रिया प्रत्येक वर्ष बेहद प्रतिस्पर्धात्मक होती है। हजारों उम्मीदवार इसमें भाग लेते हैं और कड़ी मेहनत के बाद ही अंतिम सूची में नाम आता है। इस साल भी उम्मीदवारों ने उच्च स्तर की तैयारी और कठिन परीक्षा प्रक्रिया को पूरा किया। इन नए अधिकारीयों का कार्यभार देश की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। IAS और IFS में शामिल होने वाले ये अधिकारी भविष्य में देश के निर्णय लेने वाली महत्वपूर्ण पोजिशन्स में काम करेंगे। UPSC के परिणाम घोषित होने के बाद अब उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति के लिए सरकार की ओर से रिक्तियों की पुष्टि का इंतजार रहेगा। इस प्रकार CSE 2025 का यह परिणाम देश की प्रशासनिक सेवाओं में नई पीढ़ी को जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।