KhabarFast

UP News: मुलायम परिवार में मातम, अखिलेश के भाई प्रतीक यादव ने ली अंतिम सांस, अपर्णा पर टूटा दुखों का पहाड़

Parth Jha | 13 May, 2026

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ के एक सिविल अस्पताल में निधन हो गया।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों से प्रतीक यादव तबियत खराब चल रही थी। साथ ही उनका इलाज भी चल रहा था। आज सुबह तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

मौत की वजह का नहीं हुआ खुलासा  

अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि प्रतीक यादव की मौत की वजह से हुई है। कुछ दिनों पहले वह इलाज के लिए मेदांता में भी भर्ती हुए थे। इस दौरान अपर्णा यादव और अखिलेश यादव उनसे मिलने भी पहुंचे थे। हालत में सुधार होने के बाद उन्हे वापस घल लाया गया था। बताया जा रहा है कि वह अपने को फीट रखने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते थे। वे कुछ दिनों से उनकी हालत ठीक नहीं दिखाई दे रही थी।

राजनीति से थे दूर

प्रतीक यादव ने हमेशा राजनीति से दूरी बनाई हुई थी। वह रियल एस्टेट और फिटनेश एंटरप्रेन्योरशिप के सेक्टर में काम करते थे। उन्होंने लंदन के लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA किया था। उन्हें जिम और फिट रहने के ज्यादा शौक था। उनके लखनऊ में जिम का बिजनेश भी है।