KhabarFast

Hathras Road Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, इको और बस की टक्कर में 6 की मौत, 6 घायल

Parth Jha | 03 Mar, 2026

Hathras Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ईको कार और बस की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं,6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

यह हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ है। ईको वैन दिल्ली से धौलपुर की तरफ जा रही थी। तभी यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 141 पर वैन की बस के साथ टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर अफरा तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्‍पताल पहुंच गए हैं। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान जा रही थी इको कार

अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा ने बताया कि एक इको वैन दिल्ली से धौलपुर राजस्थान जा रही थी। पीछे से डबल डेकर बस आ रही थी। वह नोएडा से गोरखपुर जा रही थी। बस ने इको वैन को पीछे से टक्कर मार दी। उस समय इको वैन में करीब 13 लोग सवार थे। सभी लोगो का रेस्क्यू कर CHC खंदौली पर भर्ती कराया गया। इस हादसे में इको का ड्राइवर सुरक्षित है।

2 मृतकों की हुई पहचान

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में सवार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले थे। अभी तभी केवल 2 मृतकों की पहचान हुई है। जिसमें दिनेश पुत्र हाकिम सिंह उम्र करीब 45 वर्ष निवासी गंगोली थाना राजाखेड़ा धौलपुर राजस्थान और सुनीता पत्नी दिनेश उम्र 40 वर्ष शामिल है। बाकि मृतकों की भी पहचान की जा रही है।