KhabarFast

UK Board 12th Result:टैक्सी चालक की बेटी ने पिता का नाम किया रोशन, 97 फीसदी अंक लाकर 12वीं में किया स्टेट टॉप

Sachin Kumar | 25 Apr, 2026

UK Board 12th Result Topper: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल 10वीं में 92.10 फीसदी और और 12वीं में 85.11 छात्र पास हुए हैं। वहीं, 98 फीसदी नंबर लाकर गीतिका पंत और शुशीला मेहंदीरत्ता ने टॉप किया है।

वहीं, हरिद्वार की वशिंका ने 97 फीसदी नंबर लाकर तीसरा स्थान अपने नाम किया है। एक साधारण परिवार ने आने वाली वंशिका की ये उपलब्धि कई मायनों में खास है।

12वीं परीक्षा में वंशिका ने किया टॉप 

उत्तराखंड 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थान हासिल करने वाली वंशिका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर स्कूल से पढ़ाई की है। उनके पिता टैक्सी ड्राइवर हैं। इससे ही उनके परिवार का गुजारा होता है। साधारण परिवार से आने वाली वंशिका की इस उपलब्धि से शिक्षक, परिजन और साथ के छात्र बहुत खुश हैं। वशिंका से जब पूछा गया कि वह आगे क्या करना चाहती है, तो उन्होंने कहा कि वह आगे पढ़कर प्रोफेसर बनना चाहती हैं। वंशिका ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान लास्ट चक कंसिस्टेंसी के साथ पढ़ाई करती थी और किसी दिन ब्रेक नहीं लेती थी।   

Also read: Uttrakhand News: 'उत्तराखंड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी...',सीएम धामी ने हरिद्वार में भरी हुंकार

क्या बोले स्कूल के प्रधानाचार्य

प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह का कहना है कि आज खुशी का दिन है। पूरे साल बच्चे मेहनत करते हैं और उनका अच्छा परिणाम आया है। सभी बच्चों को जिन्होंने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। मैं सबको खूब सारी शुभकामनाएं देता हूं। इस विद्यालय में प्रतिवर्ष उत्तराखंड की मेरिट में स्थान प्राप्त किए हैं और इस साल भी टॉप 3 मिनट इंटरमीडिएट में वंशिका ने स्थान प्राप्त किया है। मैं वंशिंका के उनके माता-पिता को उनके गुरुजनों बधाइयां शुभकामानएं देता हूं।