PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाहयान की उपस्थिति में भारत और UAE ने MoU का आदान-प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं फोन पर आपसे बात करता रहता था लेकिन मैं पिछले कुछ समय से आपसे मिलने के लिए बहुत बेताब था। आज आपसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई है। UAE पर हुए हमलों की हम कठोर निंदा करते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि UAE को जिस तरह से निशाना बनाया गया, यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। इन कठिन परिस्थितियों में आपने जिस संयम, साहस का परिचय दिखाया है, यह बहुत ही सराहनीय है। पश्चिम एशिया क्षेत्र में युद्ध की परिस्थिति का प्रभाव आज पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है। भारत ने हमेशा समस्याओं के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता दी है।
हर क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे- पीएम
UAE में पीएम मोदी ने कहा कि भारत हर परिस्थिति में UAE के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा। जल्द से जल्द शांति और स्थिरता की बहाली के लिए भारत हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। हम आने वाले समय में हर क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ते रहेंगे।
पीएम मोदी ने जताया यूएई के राष्ट्रपति का आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट एक्स पर यूएई के राष्ट्रपति नहयान के साथ अपनी एक फोटो को साझा किया। उन्होंने लिखा कि मैं अपने भाई, यूएई के प्रेसिडेंट, हाइनेस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान को अबू धाबी एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं एनर्जी, इन्वेस्टमेंट, सप्लाई चेन जैसे खास सेक्टर में भारत और UAE के बीच रिश्तों को मजबूत करने के मकसद से हमारी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं।