Aaj Ka Rashifal: सोमवार, 25 मई को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार गंगा दशहरा पर रवि योग, आडल योग और विडाल योग का खास संयोग बन रहा है। इन शुभ योगों के कारण कई राशियों को धन लाभ, सफलता और नई खुशियां मिलने के संकेत हैं। वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। हालांकि ऑफिस में किसी बात को लेकर हल्का तनाव हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का दिन आराम और शांति में बीतेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मन को राहत देगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन सफलता से भरा रह सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने की संभावना है। धन लाभ और नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। हालांकि दूसरों के मामलों में दखल देने से बचने की सलाह दी गई है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसी सहयोगी की बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में किया गया निवेश नुकसान दे सकता है। वाहन खराब होने या अचानक खर्च बढ़ने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन उत्साह और नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और बिजनेस में बदलाव के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी सुधार होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। यात्रा से जुड़ी कोई जानकारी आगे चलकर फायदेमंद साबित हो सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग हैं और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। किसी खास मेहमान के आने से घर में रौनक बढ़ेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को अपने फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि गंगा दशहरा पर किए गए पूजा-पाठ और दान-पुण्य से शुभ फल मिल सकता है। ऐसे में लोग पूरे श्रद्धा भाव से मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे।