KhabarFast

Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ महंगा या सस्ता? यहां जानें लेटेस्ट रेट

Parth Jha | 20 Apr, 2026

Today Gold-Silver Price: अक्षय तृतीया के दिन बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। पिछले साल के मुताबिक इस साल सोने- चांदी की खरीदरी में जबरदस्त इजाफा हुआ। कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT के मुताबिक, इस साल अक्षय तृतीया के दिन लोगों ने जबरदस्त खरीदारी की। इस दिन कुल कारोबार 20,000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा हो सकता है। जिसके यह कयास लगाए जा रहे है कि सोने को लेकर लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ है।

देश में 24 कैरेट सोना लगभग ₹15,578 प्रति ग्राम या ₹1,55,780 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹14,280 प्रति ग्राम या ₹1,42,800 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना लगभग ₹11,684 प्रति ग्राम है। तो वहीं, चांदी लगभग ₹275 प्रति ग्राम या ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम है।

प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम

1. दिल्ली: 24K सोना ₹1,54,340 से ₹1,56,200 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,41,240 - ₹1,42,750  प्रति 10 ग्राम, चांदी लगभग ₹2,65,000 से ₹2,80,216 प्रति किलो

2. मुंबई: 24K सोना ₹1,54,000 से ₹1,55,780 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,41,340 से ₹1,42,800 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,70,000 - ₹2,75,000 प्रति किलो

3. चेन्नई: 24K सोना ₹1,50,780 से ₹1,56,660 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,42,567 - ₹1,43,610  प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,75,000 से ₹2,80,000 प्रति किलो

4. कोलकाता: 24K सोना ₹1,51,000 से ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,42,000 - ₹1,44,300 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,75,000 से ₹2,87,000 प्रति किलो

5. बैंगलोर: 24K सोना लगभग ₹1,51,100 से ₹1,55,780 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹140,000 - ₹152,770 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,75,000 से ₹2,80,000 प्रति किलो