KhabarFast

'जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकी खुद जवाबदेही...' पीएम मोदी की अपील के खिलाफ बरसे राहुल गांधी

Sachin Kumar | 11 May, 2026

Rahul On PM Modi Appeals: पीएम मोदी ने 10 मई यानी रविवार को को लोगो से बड़ी अपील की। अब पीएम मोदी की अपील के खिलाफ नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हुंकार भरी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि आखिर अपने 12 साल के कार्यकाल में देश को मोदी सरकार ने क्या दिया है। हालाक यहां तक है कि लोगों को बताना पड़ रहा है कि वह क्या खरीदें और क्या नहीं।

राहुल का पीएम पर निशाना

राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने जनता से त्याग मांगा है। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कप इस्तेमाल करो, मेट्रो में चलो और वर्क फ्रॉम होम करो। राहुल ने कहा कि ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकी खुद जवाबदेही से बचा जाए। राहुल गांधी के अलावा कार्ति चिंदबरम ने कहाकि आखिरी ऐसी स्थिति कैसे पैदा हुई। यह बताने के लिए सरकार को संसद का सत्र बुलाना चाहिए। सरकार को पूरे देश को बताना चाहिए की ऐसी स्थिति कैसी आई, जिसके कारण ऐसी अपीलें करनी पड़ी।                           

Also read: तमिलनाडु में TVK सरकार का रास्ता साफ, कांग्रेस के समर्थन से विजय बनेंगे CM

पीएम मोदी ने की थी अपील

बता दें कि 10 मई को पीएम मोदी ने लोगों से बड़ी अपली की थी। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा था कि एक साल तक सोने की खरीदारी कम कर दें और संभव हो तो नहीं खरीदें। विदेश यात्रा की बजाए देश में घूमने को प्राथमिकता दें। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा था कि स्वदेशी का प्रयोग, सार्वजनिक वाहनों को बढ़ावा दें। साथ ही पीएम मोदी ने किसानों से फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि खाने में तेल का प्रयोग कम करें।