KhabarFast

30 हजार से भी कम कीमत में आ रहे ये 5 AC, बिजली खपत कम...कूलिंग जबरदस्त

Parth Jha | 22 May, 2026

बढ़ती गर्मी के बीच, अगर आप भी अपने घर में नया AC लगवाने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि कौन-सा AC चुनें, तो यह खबर आपके लिए है। अक्सर लोग ऐसे AC की तलाश में रहते हैं जो कम कीमत में बेहतर कूलिंग और बिजली की बचत दोनों दे सके। लेकिन आपको बता दें कि मात्र 30 हजार रुपये से कम कीमत में भी कई बड़े ब्रांड शानदार फीचर्स वाले AC ऑफर कर रहे हैं। Voltas, Carrier, Daikin, Lloyd और Hitachi जैसे ब्रांड्स के मॉडल इस समय चर्चा में हैं।

Carrier Window AC: मजबूत और आसान विकल्प

Carrier का 1.5 टन 5 स्टार Window AC लगभग 27,490 रुपये में उपलब्ध है। इसमें कॉपर कंडेंसर दिया गया है, जो बेहतर हीट एक्सचेंज और लंबी उम्र के लिए जाना जाता है। Window AC होने की वजह से इसकी इंस्टॉलेशन प्रक्रिया भी आसान मानी जाती है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो सिंपल और भरोसेमंद AC चाहते हैं।

Daikin Inverter AC: छोटे कमरों के लिए बेहतर

Daikin का 1 टन 3 स्टार Inverter Split AC करीब 29,990 रुपये की कीमत पर आता है। यह छोटे कमरों के लिए डिजाइन किया गया है और इन्वर्टर तकनीक के कारण बिजली की बचत करने में मदद करता है। लगातार AC चलाने वाले यूज़र्स के लिए यह मॉडल अच्छा माना जा रहा है।

Voltas 1.5 Ton AC: कम बिजली में तेज कूलिंग

Voltas का 1.5 टन 5 स्टार Split AC मीडियम साइज के कमरों के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है। इसकी कीमत करीब 29,999 रुपये है। यह AC तेज कूलिंग के साथ बिजली की कम खपत पर फोकस करता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए यह मॉडल उपयोगी साबित हो सकता है।

Lloyd का AC

Lloyd का 1 टन Split AC इस सूची का सबसे किफायती मॉडल है, जिसकी कीमत लगभग 25,999 रुपये है। यह छोटे कमरों और सीमित इस्तेमाल के लिए उपयुक्त माना जाता है।

Hitachi का 1.2 टन का AC

वहीं Hitachi का 1.2 टन Split AC करीब 29,900 रुपये में आता है और यह छोटे व मध्यम कमरों के बीच संतुलित कूलिंग देने का दावा करता है।