KhabarFast

93 के पार गिरा रुपया! जानिए क्या होगा महंगा और किसे मिलेगा फायदा

Parth Jha | 20 Mar, 2026

Iran America War: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से दुनिया अब बड़ी अर्थिक संकट की ओर बढ़ रही है। कच्चे तेल और गैस की कीमतों लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसकी वजह से डॉलर के मुकाबले कई देशों की करेंसी पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है। इसका असर भारत की करेंसी रुपये पर देखने को मिल रहा है। इस संकट की वजह से रुपय ने 93 का लेवल पार कर लिया है। बता दें कि गुरुवार को क्रूड ऑयल 119 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था। जिसकी वजह से यह गिरावट दर्ज की गई है।

भारत के इतिहास में रुपया पहले बार 93.24 तक पहुंच गया है। बुधवार को 92.63 से नीचे दर्ज किया था। इस युद्ध से अबतक रुपये में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद अगर कोई भी विदेश समान खरीदना होगा, तो वह हमें महंगा लेना होगा। वहीं दूसरी तरफ अगर कोई सामना विदेश में भेजते हैं या एक्सकपोर्ट करते हैं तो अब इसकी लागत कम होगी।

जानें क्या होगा सस्ता और मंहगा

भारतीय रुपये में गिरावट के बाद निर्यात की जाने वाले सामानों की लागत कम हो जाएगी। भारतीय IT सर्विस, दवाईंया, बासमती चावल और अन्यर भारतीय सामान के दाम में कमी आ जाती है। इसके अलावा, विदेश से भेजे जाने वाले पैसे की वैल्यू भारत में बढ़ जाती है। इसके साथ ही विदेश से भारत में आने वालों के लिए यह घूमना सस्ता होगा।

95 के स्तर तक भी पहुंच सकता है रुपया

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में रुपया और कमजोर हो सकता है और यह 95 के स्तर तक भी पहुंच सकता है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, अमेरिका की ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी और विदेशी निवेशकों की निकासी जैसे कई कारण रुपये पर दबाव बना रहे हैं।