PM Modi Lashesh Out On Telengana Government: पीएम मोदी ने हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने 10 मई को हैदराबाद के एचआईसीसी में डिजिटली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ए.रेवंत रेड्डी समेत कई नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी भ्रष्टाचार को लेकर रेवंत रंड्डी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह गुजरात की तरह पैसा देने को तैयार हैं लेकिन तेलंगाना आते-आते पैसा आधा हो जाता है।
पीएम ने कई परियोजनाओं की रखी आधारशील
पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की आधारशीला रखीं। जिसमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेल्लूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार लेने बनाना शामिल है। उन्होंने रेलवे की काजीपेट-विजयवाड़ा मल्टी-ट्रैकिंग के कई खंडों हैदराबाद में ग्रीनफील्ड पीओएम टर्मिनल, काजीपेट रेल अंडर रेल बाईपास और वारंगल में पीएम मित्र पार्क का शुभारंभ किया। लगभग 1700 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क का पहला पूरी तरह से कार्यशील पीएम मित्र पार्क है।
विकास पर पीएम ने कही बड़ी बात
प्रधानमंत्री मोदी आगे कहा कि भारत आज सुधार एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है। आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण भी कर रहा है। तेलंगाना में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखे जाने और उद्घाटन से हजारों नौकरियों के अवसर आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्यों के विकास के बिना देश की प्रगति संभव नहीं हैं। पीएम ने कहा कि वह तेलंगाना के प्रत्येक परिवार को आश्वस्त करना चाहते हैं कि केंद्र सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए और तेजी से काम कर रही है।