Success Story : लोगों के ताने, जिम्मेदारियों का दबाव और उम्र को लेकर उठे सवाल भी उस महिला को रोक नहीं सके जिसने शादी के 18 साल बाद अपनी मंजिल को प्राप्त कर लिया। हम बात कर रहे है दीपा भाटी की, जिन्होंने 3 बच्चों की मां होने के बावजूद हार न मान कर PCS अफसर बनने का सपना पूरा किया।
केमिस्ट्री में किया ग्रेजुएशन
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के छोटे से गांव कोंडली बांगर की दीपा भाटी रहने वाली हैं। दीपा भाटी एक साधारण परिवार में पली-बढ़ीं, जहां संसाधन सीमित थे लेकिन सपने बड़े थे। उनकी शुरुआती पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई। पढ़ाई में रुचि होने के कारण उन्होंने केमिस्ट्री से ग्रेजुएशन और इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
3 बच्चों की जिम्मेदारी
दीपा भाटी की शादी कम उम्र में हो गई थी। शादी के बाद घर और परिवार की जिम्मेदारियां और धीरे-धीरे 3 बच्चों की परवरिश के बीच पढ़ाई करना मुश्किल हो गया था। मगर उन्होंने खुद को पूरी तरह हारने नहीं दिया। यही सोच उन्हें मुश्किल समय में भी मजबूत बनाए रखती थी।
सर्विस का सफर और परिवहन
परिवार की जिम्मेदारियों के साथ दीपा भाटी ने एक स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था ताकि खुद को आगे बढ़ा सकें। कुछ समय बाद निजी कारणों से उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी। इसी दौरान उनके भाई ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी करने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने पूरी मेहनत के साथ तैयारी शुरू की।
लोगों के ताने
दीपा भाटी बताती हैं कि 3 बच्चों की जिम्मेदारी , दिनभर घर का काम करतीं और रात में पढ़ाई करती थीं। इस दौरान कई लोगों ने उनकी उम्र और हालात को लेकर ताने दिए।
NCERT बुक्स पर फोकस
दीपा भाटी के पहले के प्रयासों में असफलता के बाद उन्होंने UPPSC 2021 परीक्षा में 166वीं रैंक हासिल की थी। दीपा भाटी ने शादी के 18 साल बाद लगभग 40 साल की उम्र में PCS अफसर बनकर अपना सपना पूरा किया था।
दीपा भाटी तैयारी के लिए सबसे पहले NCERT बुक्स पर फोकस किया था और उसके बाद स्ट्रैंडर्ड बुक्स पढ़ी थीं। जब उन्होंने परीक्षा पास की थी तो उस समय उनकी बड़ी बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी।